दिल्ली में बुधवार को बैठकों का दौर, एनडीए और इंडिया गठबंधन की अहम मीटिंग

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (5 जून) को राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों 'इंडिया गठबंधन' की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है।

यूपी में बसपा का प्रदर्शन जीरो, एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर...

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। 2019 में सपा के साथ गठबंधन में बसपा को 10 सीटें मिली थीं। लेकिन 2024 में पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी।

वाराणसी में पीएम मोदी की मात्र डेढ़ लाख के अंतर से जीत उनकी नैतिक...

वाराणसी, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डेढ लाख वोटों के अंतर से हुई जीत को उनकी नैतिक पराजय बताया । राय ने कहा कि पीएम मोदी की अपार लोकप्रियता बताई जा रही थी, बड़ी-बड़ी बातें की जा रही थी, ऐसे में मात्र डेढ़ लाख वोटों के अंतर से जीतना उनकी नैतिक पराजय है, इसे उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

इंदौर में भाजपा की रिकाॅॅर्ड जीत, नोटा ने रचा इतिहास, दो लाख...

इंदौर, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में इंदौर में एक साथ दो रिकॉर्ड बना। एक ओर भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड मातो से जीत हासिल की, तो वहीं नोटा ने भी रिकॉर्ड बनाया। यहां दो लाख से अधिक वोट नोटा को मिले। यह अब तक यह एक रिकॉर्ड है। देश में इससे अधिक वोट नोटा को कभी नहीं मिले।

चूरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने दर्ज की जीत, कहा-जनता ने काका को...

चूरू (राजस्थान), 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राहुल कस्वां ने चुनाव में जीत दर्ज की है। इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ के बारे में कहा कि जनता ने काका को सबक सिखा दिया है। अब पार्टी को उनसे किनारा कर लेना चाहिए। क्योंकि काका ने साजिश कर पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाई है।

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्ज की जीत

जालंधर, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बड़ेे अंतर के साथ चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के सुशील कुमार रिंकू दूसरे और आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे । जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र सिंह केपी और बीएसपी के बलविंदर कुमार की जमानत जब्त हो गई।

सीताराम येचुरी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जताया संशय

नई दिल्ली, 4 जून(आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीतराम येेचुरी ने केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर संशय जताया है। उन्होंने कहा कि मतगणना के प्रारंभिक रुझानों से अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किसकी सरकार बनेगी।

पीएम मोदी के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर : खेम चंद्र शर्मा

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मतगणना के रुझानों में एनडीए को बहुुमत से अधिक सीटें मिलने पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता खेम चंद्र शर्मा ने कहा कि मतगणना पूरी होने तक एनडीए को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रुझानों से प्रतीत होता है कि जनता ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है।

जनता का मिला आशीर्वाद, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार : देवेंद्र यादव

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों पर पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता के प्यार व आशीर्वाद से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे पीएम मोदी, इसीलिए एक बार फिर संभालने जा...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक मतगणना रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के खेमें में खुशी जताई जा रही है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बताया जा रहा है।

खरी बात