हेमामलिनी की संपत्ति बढ़ी, 129 करोड़ की मालकिन

मथुरा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मथुरा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी की संपत्ति पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ गई है। 129 करोड़ की संपत्ति खुद उनके नाम है, जबकि 169 करोड़ की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र के नाम है। नामांकन पत्र में हेमा मालिनी ने अपनी प्रॉपर्टी करीब 129 करोड़ रुपये दर्शाई है।

टेस्ला को जल्द भारतीय सड़कों पर लाने का पीएम मोदी का संकल्प, फैक्ट्री के...

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। यह 2015 की बात है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में टेस्ला सुविधा का दौरा किया था और एलन मस्क उन्हें अपने इलेक्ट्रिक कार प्लांट के दौरे पर ले गए थे और पीएम को आश्‍वस्त किया था कि इलेक्ट्रिक वाहन बनने जा रहे हैं। लगभग एक दशक बाद टेस्ला भारत में आने और निर्माण करने के लिए तैयार है।

सुरजेवाला के विवादित बयान पर भड़की महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया

अंबाला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर अंबाला पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रणदीप सुरजेवाला पर जमकर निशाना साधा। राज्यमंत्री असीम गोयल से मिलने पहुंची रेणु भाटिया ने उन्हें महिला आयोग के कार्यों पर अधारित एक पुस्तक भेंट की।

बिहार में राजद के ‘जंगलराज’ की याद ताजा करा रही है भाजपा

पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दल जोरशोर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में बिहार में भाजपा को इस चुनाव में जंगलराज की याद से बड़ी उम्मीद है। भाजपा जंगलराज के जरिए राजद के उस शासनकाल का लोगों को याद कराना चाहती है, जब प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जाते थे।

केटीआर ने फोन टैपिंग के आरोप पर तेलंगाना के मंत्री, विधायक को कानूनी नोटिस...

हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा, विधायक येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और एक अन्य कांग्रेस नेता के. महेंद्र रेड्डी को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा।

जेल अधिकारियों ने कहा, केजरीवाल का स्वास्थ्य सामान्य, वजन स्थिर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली जेल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत सामान्य है और उनका वजन भी स्थिर है।

गाजियाबाद में आज अतुल गर्ग के लिए जनसभा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

गाजियाबाद/नोएडा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और गौतम बुध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बुधवार को नामांकन करेंगे। अतुल गर्ग के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में एक जनसभा करेंगे।

लोकसभा चुनाव: बसपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए घोषित किए स्टार प्रचारक

लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के ल‍िए पार्टी के 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी । इसमें बसपा मुखिया मायावती, आकाश आनंद, सतीश चंद्र म‍िश्रा, व‍िश्वनाथ पाल, मुनकाद अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

अमित शाह उत्तर प्रदेश व जेपी नड्डा राजस्थान में आज करेंगे चुनावी रैली

नई दिल्ली,3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं

बुलंदशहर, 3 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में संपन्न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

खरी बात