आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू चार दिन के नरवरिपल्ले दौरे पर, परिवार संग संक्रांति...
अमरावती, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार ने मंगलवार को तिरुपति जिले में अपने पैतृक गांव नरवरिपल्ले में संक्रांति समारोह में भाग लिया। वह चार दिन नरवरिपल्ले दौरे पर हैं।
कांग्रेस की पहचान ही ‘सनातन विरोधी’ की बन चुकी है: शहजाद पूनावाला
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस एमएलसी बोम्मा महेश कुमार गौड़ के सनातन धर्म पर दिए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की पहचान ही ‘सनातन विरोधी’ की बन चुकी है।
उत्तर प्रदेश: एसआईआर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया अखिलेश यादव को जवाब,...
लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास हंगामा करने और झूठ फैलाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
शक्सगाम घाटी को लेकर टीएस सिंहदेव बोले, अगर भारतीय जमीन पर निर्माण हो रहा...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा विवाद, अमेरिका-ईरान व्यापार टैरिफ, अमेरिका-भारत संबंधों और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, गैंगस्टर एक्ट मामले में मिली नियमित...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में नियमित जमानत दे दी है।
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) केवल बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा का मंच नहीं, बल्कि नए भारत की नई कार्यसंस्कृति और परिणामोन्मुख शासन का सशक्त उदाहरण है।
ममता बनर्जी को एसआईआर से दिक्कत क्यों : भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फर्जी मतदाताओं को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सचिन सावंत ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा पर लगाया चुनाव में सट्टेबाजों से मदद...
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन है। राजनीतिक पार्टियां अपने पास मौजूद जानकारी और नए मुद्दों को हथियार बनाकर विरोधियों को घेरने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा नेता और मुंबई के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लखनऊ में जुटे निषाद पार्टी के नेता, संवैधानिक हक मांगने के लिए संकल्प लिया
लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। निषाद समाज की आवाज को मजबूती देने, संवैधानिक हक और सम्मान की मांग को बुलंद करने के मकसद से निषाद पार्टी के कार्यकर्ता 'संकल्प दिवस' कार्यक्रम के लिए लखनऊ में जुटे हैं।
केरल का नाम ‘केरलम’ करने की मांग, राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी को लिखा...
तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य का आधिकारिक नाम 'केरल' से बदलकर 'केरलम' करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 'केरलम' नाम मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है।
