राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति उत्सव का उद्घाटन...

जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर 'पतंग उत्सव' का उद्घाटन किया। मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे, यही मंगल कामना है।

आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 21...

रांची, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को पार्टी के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे में एनसीपी को मिलेगा स्पष्ट बहुमत, मुंबई में हमारे बिना नहीं...

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव प्रचार को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई स्पष्टता पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस स्पष्टीकरण से न सिर्फ उम्मीदवारों बल्कि प्रशासन और पुलिस को भी राहत मिली है और अब चुनाव प्रक्रिया अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी।

दिग्विजय सिंह सामाजिक न्याय और दलित उत्थान के हितैषी : प्रदीप अहिरवार

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य की सत्ता में कांग्रेस के आने पर अनुसूचित जाति और जनजाति का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी बयान की चौतरफा चर्चा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को सामाजिक न्याय और दलित उत्थान का हितैषी करार दिया है।

अरशद मदनी की टिप्पणी पर मुख्तार अब्बास नकवी का तीखा पलटवार, राहुल गांधी और...

दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिन लोगों ने देश में सांप्रदायिकता के जरिए एक बड़े वर्ग के अधिकारों को बंधक बनाने की कोशिश की, सांप्रदायिक छल से संवैधानिक, समावेशी और धर्मनिरपेक्षता के बल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, वे आज ज्ञान बांट रहे हैं।

महात्मा गांधी की हत्या के बाद सांप्रदायिकता को कुचल दिया जाता, तो देश बर्बाद...

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में महात्मा गांधी की हत्या और आजादी के बाद की राजनीति पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद अगर सांप्रदायिक ताकतों को सख्ती से कुचल दिया जाता, तो देश को तबाही से बचाया जा सकता था।

हरियाणा की बेटी नवनीत कौर से सीएम सैनी की खास मुलाकात, जीत पर दी...

चंडीगढ़, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी इंडिया लीग (वुमन) का खिताब जीतने वाली टीम एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर से संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनीत को न सिर्फ टीम की जीत के लिए बधाई दी, बल्कि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की भी तारीफ की।

सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर्व के उत्सव में हुए शामिल

गांधीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को अहमदाबाद के ऐतिहासिक दरियापुर क्षेत्र के वाडीगाम में स्थानीय निवासियों के साथ मकर संक्रांति पर्व का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

संवैधानिक प्रतिष्ठानों पर हमला बोलने का काम कर रहीं ममता बनर्जी : अनिल राजभर

लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को टीएमसी सरकार पर निशाना साधा।

गुजरात: मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, उपमुख्यमंत्री समेत...

गांधीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित पतंग उत्सव में हिस्सा लिया।

खरी बात