मोदी-शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: अशोक...
पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जेएनयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ईपीएस का आरोप: 2021 से अब तक डीएमके सरकार में 4 लाख करोड़ रुपये...
चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने मंगलवार को दावा किया कि 2021 में डीएमके के सत्ता में आने के बाद से राज्य में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने इन आरोपों की समग्र जांच की मांग करते हुए तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
जेएनएयू में विवादित नारे पर भड़के तेज प्रताप, कहा- ‘पद का सम्मान करना चाहिए’
पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए नारे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। मंगलवार को जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने ऐसे नारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने नारे लगाने वाले लोगों को नासमझ बताया और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
जेएनयू विवाद पर जफर इस्लाम बोले, देश तोड़ने वाली सोच को बर्दाश्त नहीं किया...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जेएनयू में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा नेताओं की ओर से कड़ी आलोचना की गई है। नई दिल्ली में भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा कि ऐसी सोच का कड़ा विरोध होना चाहिए।
आलोक राज ने नियुक्ति के कुछ ही दिनों बाद बीएसएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा...
पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के प्रशासनिक हलकों में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के नव-नियुक्त अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक राज ने पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद इस्तीफा दे दिया है।
कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर सिद्धरामैया और शिवकुमार समर्थकों में अलग-अलग राय
बेंगलुरु, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जिस दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत डी. देवराजा उर्स के रिकॉर्ड के बराबर लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया, उसी दिन उनके समर्थकों और उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने नेतृत्व के मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दिए।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीएक्यूएम को लगाई फटकार
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) को कड़ी फटकार लगाई और दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण संकट से निपटने के उसके तरीके को 'गैर-गंभीर' बताया।
शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के विधायक उनके काबू में नहीं, इसलिए उम्मीदवारी वापस ली:...
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता रामकदम ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से यह कहा जा रहा है कि उनके और मनसे के उम्मीदवारों को उम्मीदवारी वापस करने के लिए बाध्य किया गया। रामकदम ने मंगलवार को कहा कि इन आरोपों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
भाजपा ने केजरीवाल के ‘कुत्ते गिनने’ वाले दावे के खिलाफ दिल्ली विधानसभा के बाहर...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सत्ताधारी भाजपा के विधायकों ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 'आप' प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकारी स्कूल के अध्यापकों को आवारा कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप, भाजपा के...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सत्य की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर की शहादत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रत्येक नागरिक की फैमिली मेंबर की तरह सेवा करेगी और दिल्ली को 'मिनी इंडिया' के रूप में विकसित करेगी। वहीं, दूसरी ओर, भाजपा विधायकों ने आप विधायकों पर सिख गुरुओं का अपमान करने और उनके संदर्भ में 'अपमानजनक भाषा' का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
