धार्मिक संवेदनशीलता ठीक, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर रोक गलत: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में हरिद्वार के घाटों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर किसी भी जाति विशेष के लोगों के आने-जाने पर रोक लगाना सही नहीं है।

सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, करनैल सिंह को किया...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि याचिका पर संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में भाजपा नेता करनैल सिंह को समन जारी करते हुए 19 जनवरी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

‘डॉग काउंटिंग’ पर झूठे बयान देकर नहीं भाग सकते केजरीवाल, मांगे माफी: आशीष सूद

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। 'डॉग काउंटिंग' यानी कुत्तों की गिनती को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि 'आप' ने जानबूझकर गलत बयानबाजी की और जब सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इस मुद्दे पर बोलना बंद कर दिया।

जेएनयू कैंपस में विवादित नारे लगना दुर्भाग्यपूर्ण: मंत्री दिलीप जायसवाल

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजधानी दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबंध में लगाए गए विवादित नारे की तीखी आलोचना की। ये नारे दिल्ली दंगे में संलिप्त शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका नामंजूर करने के विरोध में लगाए गए थे, जिसकी आलोचना करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऐसे देश विरोधी लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद: टीएमसी सांसद ने दायर की याचिका, कहा- योग्य मतदाताओं...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रॉयन ने पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की है। इस याचिका में एसआईआर के क्रियान्वयन में गंभीर खामियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं।

विलासराव देशमुख के खिलाफ रवींद्र चव्हाण की टिप्पणी पर नवाब मलिक बोले- मर्यादा...

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के नेता नवाब मलिक ने विलासराव देशमुख के खिलाफ टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्माओं को लेकर नैतिकता होती है और इसका सभी को पालन करना चाहिए।

‘सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं’, जेएनयू कैंपस में...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नारेबाजी को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और वामपंथी संगठनों पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि जेएनयू में नक्सलियों, आतंकियों और दंगाइयों के समर्थन में नारे लगाने वाले लोग हताशा में हैं। क्योंकि नक्सलियों का खात्मा हो रहा है, आतंकियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है और दंगाइयों की पहचान अदालत कर चुकी है।

‘देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम’, जेएनयू कैंपस में विवादित नारों...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के विधायकों ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लगे विवादित नारों की कड़ी आलोचना की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम है।

वोटर लिस्ट विवाद मामले में सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 7 फरवरी...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल किए बिना मतदाता सूची में कथित रूप से नाम शामिल कराए जाने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।

‘देश में अराजकता को स्वीकार नहीं’, जदयू ने जेएनयू कैंपस में विवादित नारों की...

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में उमर खालिद और शरजील इमाम के लिए प्रदर्शन की जनता दल (यूनाइटेड) ने आलोचना की है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस देश में किसी तरह की अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

खरी बात