देश में उमर-शरजील और इनके समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं: एसपी वेद
जम्मू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वेद ने देशविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मकसद: डॉ. प्रियंका मौर्य
आजमगढ़, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मकसद है।
मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं अखिलेश यादव: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
बरेली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि किसी भी मुसलमान को वोट नहीं कटा है। उन्होंने आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर की तारीफ की।
त्रिपुरा के नेता प्रतिपक्ष ने सीएम साहा पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप, भाजपा–टीएमपी...
अगरतला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और माकपा की राज्य इकाई के सचिव जितेंद्र चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा–टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर बढ़ती अंदरूनी खींचतान से ध्यान भटकाने के लिए वामपंथी दल के खिलाफ बार-बार “झूठ और निराधार प्रचार” कर रहे हैं।
असम में बांग्लादेश की स्थिति के हो सकते हैं गंभीर परिणाम: सरमा
गुवाहाटी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश में तेजी से विकसित हो रही स्थिति को लेकर आगाह किया और कहा कि वहां बढ़ती अस्थिरता और हिंसा की घटनाओं का असम की संवेदनशील भौगोलिक और भू-राजनीतिक स्थिति के कारण गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
कर्नाटक: दलित महिला भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, अधिकारियों के निलंबन की मांग की
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा ने हुबली में एक दलित महिला भाजपा कार्यकर्ता को कथित रूप से निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट किए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। इस घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापक आक्रोश और विवाद पैदा हो गया।
मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के लिए बीता साल 2025 औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है, वहीं वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। सरकार का लक्ष्य समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश है।
राष्ट्रीय स्तर पर सराहना के बावजूद विकास को लेकर आत्मसंतोष की गुंजाइश नहीं: माणिक...
अगरतला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और पुरस्कार मिलने के बावजूद विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह का आत्मसंतोष नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
दिल्ली विधानसभा में हंगामा: भाजपा ने स्पीकर से की आतिशी की शिकायत, कार्रवाई की...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के कथित बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी के बयान को लेकर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखा है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस का बड़ा कदम, हर जिले में 5 वकीलों की टीम गठित करेगी पार्टी
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी अपने कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग को देश भर में जिला स्तर तक मजबूत करने जा रही है।
