वोटर तय करेंगे हम विधानसभा चुनाव में कितनी सीट जीतेंगे: हुमायूं कबीर
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनता मालिक होती है और जिसके साथ जनता का प्रेम होगा वह जीत हासिल करेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका को 8...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जेल में बंद लद्दाख के क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई 8 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत को चुनौती दी है।
हिमाचल प्रदेश: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना भारत के लिए एक नया आयाम स्थापित...
शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने एक दूरदर्शी और समयबद्ध राष्ट्रव्यापी ग्रामीण रोजगार योजना शुरू की है।
विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को सेंसर बोर्ड से नहीं मिली मंजूरी, रिलीज के...
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की सेंसर सर्टिफिकेट प्रक्रिया में आखिरी समय पर बड़ी अड़चन आ गई है। फिल्म की 9 जनवरी को होने वाली रिलीज से ठीक पहले इस मुद्दे पर मद्रास हाईकोर्ट में बहस हुई।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात
देहरादून, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। उत्तराखंड में कई जगहों पर अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की है।
बिहार: छात्र नेता ने ‘बीएसएससी’ अध्यक्ष विवाद में भ्रष्ट गिरोह के दबाव का आरोप...
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इसके अध्यक्ष आलोक राज ने 31 दिसंबर, 2025 को पदभार संभालने के महज छह दिन बाद अचानक इस्तीफा दे दिया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने जेएनयू विवाद की निंदा की, बोलीं- ऐसी नारेबाजी वास्तविक मुद्दों से...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में लगाए गए विवादित नारों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जेएनयू को नफरत की पाठशाला नहीं बनने दिया जाएगा। इस पूरे मामले पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए नारेबाजी की निंदा की। साथ ही उन्होंने छात्रों को लेकर की जा रही व्यापक कार्रवाई और बयानों पर भी सवाल उठाए।
विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जेएनयू प्रशासन कार्रवाई करे: आर्यन मान
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने जेएनयू प्रशासन से मांग की है कि विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
नई बंगाल राज्य समिति में दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी शामिल नहीं,...
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में 35 सदस्यीय नई राज्य समिति की घोषणा की।
गुंडों और माफिया का समर्थन करती है कांग्रेस: मनोज तिवारी
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों, गुंडों और माफिया का समर्थन करती है।
