कांग्रेस ने चुनाव वाले राज्यों के लिए ‘वरिष्ठ पर्यवेक्षकों’ की नियुक्ति की
नई दिल्ली/कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से पार्टी नेताओं को एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया।
जेएनयू पढ़ने की जगह है, नफरत फैलाने की नहीं: शायना एनसी
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारों को लेकर कहा कि जेएनयू देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यह पढ़ने की जगह हो सकती है, लेकिन कभी भी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं बन सकती है।
भाजपा का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नगर निकाय चुनाव टाल रही हेमंत...
रांची, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है।
सबसे भ्रष्ट है डीएमके की सरकार, जनता सिखाएगी सबक: अर्जुन राम मेघवाल
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 24 घंटे कोर्ट खुले रहने के जस्टिस सूर्यकांत के फैसले पर कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ये तीनों अंग अपना दायित्व निभाते रहें, यह अच्छा संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर की कार्रवाई और पत्थरबाजी दोनों गलत: एसटी हसन
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मस्जिद के समीप चलाए गए बुलडोजर और इस दौरान पत्थरबाजी की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आधी रात के समय बुलडोजर द्वारा तोड़फोड़ और पत्थरबाजी दोनों गलत हैं।
हजारीबाग के मजदूरों ने कहा, ‘जी राम जी’ से मिलेगी रोजगार की गारंटी
हजारीबाग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए 'जी राम जी' कानून को किसानों और मजदूरों के हित में बताया है। मजदूरों का कहना है कि इस योजना के तहत अब 100 दिनों की बजाय 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी।
एसआईआर चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल, राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए: जयवीर सिंह
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्य सरकार ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी मदद, दस्तावेज से खुलासा
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने घबराकर अमेरिका से मदद की गुहार लगाई थी। उसे आशंका थी कि भारतीय सैन्य कार्रवाई केवल “स्थगित” की गई है और किसी भी समय फिर शुरू हो सकती है। यह खुलासा अमेरिका सरकार के ताज़ा दस्तावेज़ों से हुआ है।
भाजपा नेता कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- असम...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में भाजपा के बड़े नेता कबिंद्र पुरकायस्थ का सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी।
देश में ‘बुलडोजर कल्चर’ विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: माजिद मेमन
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पुरानी दिल्ली की एक मस्जिद के पास चलाए गए तोड़फोड़ अभियान के दौरान पुलिस पर हुए पथराव को लेकर एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता माजिद मेमन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में 'बुलडोजर कल्चर' विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
