तमिलनाडु: एमके स्टालिन सरकार पोंगल गिफ्ट हैंपर के साथ दे सकती है 3,000 रुपए...
चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में पोंगल त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पोंगल त्योहार से जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जानकारी सामने आई है कि पोंगल गिफ्ट हैंपर के साथ 3,000 रुपए नकद सहायता देने का ऐलान हो सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप सनकी, अमेरिका के लोग ही करेंगे उनके पागलपन को शांत: पप्पू यादव
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सनकी बताया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के इस पागलपन को अमेरिका के लोग ही शांत करेंगे।
राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स के लिए ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियमों का किया स्वागत,...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार के ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियमों का स्वागत किया है, जिसे 30 दिसंबर, 2025 को सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 के तहत नोटिफाई किया गया था। राज्यसभा सांसद ने इसे लाखों गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स की पहचान, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम बताया।
तीन फीसदी भी स्वयंसेवक बनें, तो समाज में आ सकता है सकारात्मक बदलाव :...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने रविवार को 'दिल्ली महोत्सव 2026' में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर तीन फीसदी भी स्वयंसेवक बनें, तो समाज में वातावरण बदला जा सकता है।
‘राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ’ भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ली कांग्रेस की...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी के अंदर बगावत शुरू है, राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ।
फोन-टैपिंग मामले में बीआरएस एमएलसी नवीन राव एसआईटी के सामने पेश हुए
हैदराबाद, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के. नवीन राव को पूछताछ के लिए बुलाया है। विधान परिषद के सदस्य रविवार को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में एसआईटी अधिकारियों के सामने पेश हुए।
कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को नई जिम्मेदारी पर जदयू नेता बोले- राहुल के...
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनाए जाने पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर कांग्रेस का भरोसा धीरे-धीरे टूट रहा है। इसीलिए प्रियंका गांधी वाड्रा को आगे किया जा रहा है।
उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर एआईएमआईएम ने खोला मोर्चा, भाजपा के...
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ लिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
‘लालू परिवार को गलतियों का दंड मिलेगा’, आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई से पहले...
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है। इससे पहले जदयू के नेताओं ने मांग की है कि लालू परिवार के गुनहगार होने पर उनके भूखंडों को जब्त करके उनके ऊपर अनाथालय और गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल बनाए जाने चाहिए।
बेल्लारी हिंसा: भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा मुहैया...
कर्नाटक, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेल्लारी जिले के भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों से सहायता की मांग की है।
