शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने राहुल गांधी को दी देश की नागरिकता छोड़ने की...

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने तंज कसते हुए कहा कि विदेश इतना ही पसंद है तो कांग्रेस सांसद को भारत की नागरिकता छोड़ देनी चाहिए।

ग्राम पंचायतों के विकास प्रोजेक्ट्स में तेजी और ट्रांसपेरेंसी पर राज्य सरकार का पक्का...

अहमदाबाद, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के पंचायत और ग्रामीण आवास मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को गांधीनगर में राज्य के सभी डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर्स (डीडीओएस) और डायरेक्टर्स की एक जरूरी रिव्यू मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पंचायत मंत्री और पंचायत, ग्रामीण विकास और ग्रामीण आवास डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी धनंजय द्विवेदी ने ग्रामीण लेवल पर चल रही अलग-अलग डेवलपमेंट स्कीम्स की प्रोग्रेस का रिव्यू किया और उन्हें तेज करने के लिए जरूरी गाइडेंस दिया।

अजय चौटाला के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- ‘जेन-जी अपना हक लड़कर लेंगे’

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष अजय चौटाला और समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा है कि 'जेन-जी' अपना हक लड़कर लेंगे। उन्होंने कहा कि युवा और 'जेन-जी' जागरूक हो रहे हैं और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

मुस्तफिजुर रहमान और क्रिकेट से जुड़े समझौते को रद्द करना सराहनीय कदम: मौलाना शहाबुद्दीन...

बरेली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हालिया फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान और बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान के बीच क्रिकेट से जुड़े समझौते को रद्द करना बीसीसीआई का एक सराहनीय कदम है।

कर्नाटक: कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेल्लारी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को बीजेपी विधायक और माइनिंग कारोबारी जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई बैनर से जुड़े विवाद के दौरान बेल्लारी में कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की गोली लगने से मौत मामले में की गई।

राजीव रंजन ने कसा तंज, बोले-हैरानी तब होनी चाहिए जब राहुल गांधी देश में...

पटना, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक बार फिर विदेश यात्रा को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के विदेश जाने पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए, बल्कि हैरानी की खबर तो यह होनी चाहिए कि वे देश में मौजूद हैं।

राहुल गांधी की विदेश ट्रिप राजनीतिक मुद्दा कैसे हो सकती है, रिएक्ट करना क्यों...

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के बिहार को लेकर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत, घटिया और बेहद आपत्तिजनक बयान है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश ट्रिप पर भी अपनी बात रखी।

शहजाद पूनावाला का विपक्ष से सवाल, जनता सत्ता में नहीं लाएगी तो आप संविधान...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे लीडर ऑफ पर्यटन बन चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि संसद सत्र के दौरान बर्लिन में छुट्टी मनाने के बाद अभी लौटे ही थे कि एक बार फिर नया साल मनाने के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं।

झारखंड सरकार चर्च के आगे नतमस्तक हो चुकी है: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव

रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार की तरफ से पेसा कानून के संबंध में जारी अधिसूचना को आदिवासी संस्कृति की मूल भावना पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना से यह साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार चर्च के सामने नतमस्तक हो चुकी है।

विदेश जाकर राहुल गांधी भारत माता को बदनाम करते हैं: संजय सरावगी

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विदेश जाकर राहुल गांधी भारत माता को बदनाम करते हैं।

खरी बात