Saturday, December 27, 2025
SGSU Advertisement

राजनीति

राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने बंगाल में किया प्रवेश, प्रशासनिक बाधाओं का करना...

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया। राज्य में बड़ी प्रशासनिक बाधाओं की आशंका के चलते रैली के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस को छोड़कर फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं राजीव चंद्रशेखर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नारे के...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' नारे के साथ पार्टी के आधिकारिक अभियान की शुरुआत कर दी है।

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का निर्माण दोबारा शुरू करने के आदेश जारी

उत्तरकाशी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। 12 नवंबर 2023 को दीवाली के दिन यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में हादसे के बाद निर्माण कार्य रुक गया था, जो अब फिर से शुरू होगा।

नए मतदाताओं से पीएम मोदी ने कहा, आपका एक वोट स्थिर सरकार बनाकर दुनिया...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सपनों को ही अपना संकल्प बताते हुए कहा है कि उन्होंने युवाओं पर हमेशा से ही विश्वास किया है और युवाओं के सपनों को ही साकार करने के लिए उनकी सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं जो इससे पहले की सरकारों के दौरान असंभव माने जाते थे।

सिंगरौली में महिला से जूते के लेस बंधवाने वाले एसडीएम को सीएम ने हटाया

भोपाल/सिंगरौली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक एसडीएम के एक महिला कर्मचारी से अपने जूते के लेस बंधवाने का मामला सामने आया है। इस मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लिया और एसडीएम को हटा दिया है।

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कहा ‘डरपोक’

गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को 'डरपोक' कहा है और दावा किया कि वह अपनी यात्रा के लिए इस्तेमाल की गई बस को छोड़कर गुवाहाटी से कार में भाग गए।

लाखों मराठों ने मुंबई की ओर निकाला लॉन्ग मार्च, लगाए ‘एक मराठा, लाख मराठा’...

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। 'एक मराठा, लाख मराठा' के नारे लगाते हुए, लाखों मराठों ने गुरुवार सुबह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग से होते हुए लोनावाला से मुंबई की ओर मार्च निकाला।

हौथिस ने अमेरिकी वाणिज्यिक जहाजों, नौसेना के युद्धपोतों पर किया मिसाइल हमला

सना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने कहा है कि उसने बुधवार को अदन की खाड़ी और बाब अल-मंडब जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया।

गाजा में संयुक्त राष्ट्र ट्रेनिंग सेंटर पर हमला, 9 की मौत

गाजा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि गाजा के प्रमुख दक्षिणी शहर खान यूनिस में संयुक्त राष्ट्र ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया। उसमें आग लगा दी गई। इस घटना में कम से कम नौ लोग मारे गए।

खरी बात