कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में, मैंने सिर्फ यह कहा- पार्टी के...
देहरादून, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। रावत ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और उन्होंने सिर्फ पद से हटने की पेशकश की थी।
फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना,...
मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को चुनाव के समय मुफ्त तोहफे बांटने की बढ़ती ग्लोबल संस्कृति की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित "ट्रंप डिविडेंड" योजना और भारत में राजनीतिक पार्टियों द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बीच समानताएं बताईं।
एक दशक बाद केरल में लौटा पावर कट का मुद्दा, सतीशन सरकार के खिलाफ...
तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर (आईएएनएस)। केरल की राजनीति में करीब एक दशक तक बिजली कटौती का मुद्दा लगभग गायब रहा, लेकिन पिछले एक सप्ताह से रात के समय हो रही लंबी बिजली कटौती ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। विपक्ष ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, जिससे पहली बार सरकार इस मुद्दे पर गंभीर राजनीतिक दबाव महसूस कर यही है।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, राजविंदर कौर पर लगाए...
चंडीगढ़, 12 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। उन्होंने डेरा बाबा नानक और गुरदासपुर में संगठित अपराध व गैंगस्टरों के प्रभाव से जुड़े गंभीर वित्तीय मामलों का मुद्दा उठाया। साथ ही, कांग्रेस सांसद ने वित्तीय लेन-देन और धन के स्रोतों की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सुवेंदु के मछली खाने का विवाद गैर-जरूरी, देश के सामने बेरोजगारी-महंगाई बड़ा मुद्दा: सुखदेव...
नई दिल्ली/लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने जहां पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली खाने के मुद्दे को गैर-जरूरी बताते हुए बेरोजगारी और महंगाई को देश की बड़ी चिंता बताया, वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पार्टी पदों से इस्तीफे और कर्नाटक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मछली खाने के विवाद को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला।
पीएम मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई...
लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है।
गोंडा हत्याकांड पर सपा का हमला, बोली-अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण
लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गोंडा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।
पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, देश और दुनिया को समझने का...
लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में पांचवें गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, देश और दुनिया को समझने का सशक्त जरिया हैं। उन्होंने युवाओं से पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ विभिन्न विषयों की किताबें पढ़ने और व्यापक ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया।
कर्नाटक में बिजली संकट पर सियासत तेज, भाजपा बोली- सरकार की नाकामी से अंधेरे...
बेंगलुरु, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में बिजली की किल्लत को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से पूरा कर्नाटक अंधेरे में है।
बांदा में नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना
छतरपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बांदा में नकली शराब से हुई मौतों और हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने समेत कई मामलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
