केटीआर ने तेलंगाना सीएम पर साधा निशाना, कहा-बीआरएस विधायकों पर यौन उत्पीड़न का केस...
हैदराबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने शनिवार को बीआरएस के विधायकों और एमएलसी पर केस दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री और डीजीपी पर निशाना साधा।
तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, आज दिल्ली में दोनों...
कोलकाता, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) शनिवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेगा। इसमें पार्टी के नाम और चिन्ह पर निर्णय लिया जा सकता है।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा,...
देहरादून, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को राज्य कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके ओएसडी चंदन सिंह जीना के पास से भारी मात्रा में कैश और गहने जब्त होने की खबर के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
टीएमसी के चुनाव चिह्न विवाद पर दिलीप घोष का तंज, बोले- इंतजार कीजिए, फैसला...
कोलकाता, 12 सितंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्वाचन आयोग से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होने पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दिल्ली जाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष और निर्वाचन आयोग विचार कर रहे हैं और अंतिम फैसला वहीं से आएगा।
तमिलनाडु सीएम विजय लंदन में सिल्वरस्टोन कार रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, अभिनेता अजित...
चेन्नई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय यूनाइटेड किंगडम (यूके) की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वे शनिवार को लंदन में सिल्वरस्टोन सर्किट पर मिशेलिन ले मैन्स कप कार रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री विजय साउथ फिल्म एक्टर और कार रेसर अजित कुमार भी मुलाकात करेंगे। अजित कई प्रमुख भारतीय कार रेसरों के साथ इस रेस में हिस्सा लेंगे।
सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा बैठक, बारिश से हुए नुकसान...
सीधी, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में लगातार हुई भारी बारिश से उत्पन्न हालात, विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट, राष्ट्रपति शी और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक...
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और चीन के रिश्तों में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं। भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेइहोंग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है कि दोनों देश राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं।
ओडिशा के यूएई निवेश रोड शो को बड़ी सफलता, मिले 2.43 लाख करोड़ रुपए...
भुवनेश्वर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार के तीन दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) निवेश संपर्क अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार को इस दौरान 2,43,162 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 6,18,725 रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।
सर्बिया में सियासी हलचल: राष्ट्रपति वुचिक के इस्तीफे की घोषणा, 25 अक्टूबर को होंगे...
बेलग्रेड, 11 सितंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुचिक ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 या 26 सितंबर को इस्तीफा दे देंगे और फिर 25 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री के लिए एक आम नागरिक के तौर पर प्रचार करेंगे।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव दौरा; विकास कार्यों और...
सिलवासा/दमन, 11 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन इन दिनों केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दौरे पर हैं। यह उनकी उपराष्ट्रपति बनने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश की पहली आधिकारिक यात्रा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी कई परियोजनाओं का जायजा लिया और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
