शनिचरी अमावस्या पर मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों के किनारे भक्तों का जमावड़ा
भोपाल 29 मार्च (आईएएनएस)। शनिचरी अमावस्या पर मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों के घाटों और तटों पर शनिवार को श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का खास महत्व है। राज्य में शनिचरी अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है और मान्यता है कि इस दिन नदियों के तटों या घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना करने पर बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।
दक्षिण कोरिया : तेज हवाओं के चलते दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के जंगलों में फैली आग...
सोल, 26 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी जंगल की आग को बुझाने के लिए बुधवार को भी अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। इस आग में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन तेज हवाओं और शुष्क मौसम के कारण आग को फैलने से रोकने के प्रयासों में बाधा आ रही है।
उत्तर प्रदेश : मेरठ में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का शुभारंभ
मेरठ, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में मंगलवार को बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का शुभारंभ हो गया।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का विश्व से कराया परिचय :...
लखनऊ, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनकी संगीत साधना वंदनीय है। सीएम योगी के साथ ही गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भी उत्साद को नमन किया।
इंदौर गेर में निकले पांच लाख लोगों ने खेली होली और सफाई सिर्फ 38...
इंदौर, 19 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की पहचान देश के सबसे साफ सुथरे शहर के तौर पर है, यह बात एक बार फिर रंगपंचमी के दिन निकली गेर के बाद जाहिर भी हो गई। यहां गेर में शामिल लगभग पांच लाख लोगों ने होली खेली, इसके बाद सड़कों पर बिखरी गंदगी को नगर निगम के अमले ने महज 38 मिनट में साफ कर दिया।
झारखंड में ऐतिहासिक धर्मस्थल श्री बंशीधर नगर में दो दिवसीय राजकीय महोत्सव शुरू, सीएम...
गढ़वा, 19 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिला स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल श्री बंशीधर नगर में दो दिवसीय “राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव” बुधवार को शुरू हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोसाई बाग मैदान में इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 183 करोड़ रुपए की योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।
दुनिया का एक ऐसा द्वीप जहां डिमेंशिया मरीज न के बराबर, वजह जान हैरान...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। 2023 में न्यूरोएपिडेमियोलॉजी जर्नल में एक स्टडी प्रकाशित हुई। इस अध्ययन के अनुसार भारत की एक करोड़ से ज्यादा आबादी डिमेंशिया (मनोभ्रंश) से जूझ रही है। ये अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में दर्ज आंकड़ों के बराबर है। वहीं 2022 में जर्नल लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक शोध का दावा है कि 2050 तक भारत में डिमेंशिया या मनोभ्रंश के मरीजों में 197 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, जिससे देश में इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों की तादाद 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसा द्वीप भी है जहां डिमेंशिया मरीजों की संख्या न के बराबर है!
गुजरात के द्वारका में धूमधाम से मनाया गया होली फूलडोल उत्सव
द्वारका (गुजरात), 14 मार्च (आईएएनएस)। यात्राधाम द्वारका के प्रसिद्ध जगत मंदिर में होली फूलडोल उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर हजारों श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करने और उनके साथ होली खेलने के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सभी ने रंगों और खुशियों के साथ इस त्योहार का आनंद लिया।
हिमाचल के कुल्लू में होली की धूम, ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग
कुल्लू, 13 मार्च, (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, ढालपुर के रथ मैदान में डीजे की धुन पर युवा भी खूब थिरके।
क्रिएटर्स को भारत की स्टोरी को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि क्रिएटिव इंडस्ट्री को भारत की ग्रोथ स्टोरी को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए।







