गुजरात : जीएसएफसी वडनगर के ऑटो रिक्शा को हेरिटेज थीम वाले डिजाइन से सजाएगा
गांधीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। वडनगर में रजिस्टर्ड 300 से ज्यादा ऑटो-रिक्शा को राज्य के टूरिज़्म डेवलपमेंट के प्रयासों में शामिल किया जा रहा है। गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड का इस्तेमाल करके इन गाड़ियों को ऐसा लुक दे रहा है जो इस ऐतिहासिक शहर की विरासत को दर्शाता है।
दिल्ली अक्षरधाम में ‘आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026’: सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च...
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर परिसर में चार नए टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए। इस कार्यक्रम में संबंधित मंत्रालय के विशेष अधिकारियों समेत, गणमान्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जन नागिरक उपस्थित रहे।
बिहार : दर्द से बेपरवाह बाबा की भक्ति में लीन सुबोध, घुटनों के बल...
मुंगेर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग तरीके से आस्था का सफर तय करते हैं। कोई पैदल कांवड़ लेकर पहुंचता है तो कोई दंडवत यात्रा करता है। लेकिन लखीसराय के सुबोध कुमार सिंह की बाबाधाम यात्रा आस्था, संकल्प और हौसले की ऐसी कहानी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर बरसाए फूल, डमरू बजाया, दादा गुरु...
जबलपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के रांझी में निकली कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। कावड़ यात्रा में गूंज रहे बम भोले के जय घोष के साथ भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे। लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया।
रांची में आदिवासी महोत्सव का आगाज, 10 हजार कलाकारों ने निकाली शोभायात्रा
रांची, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति रविवार को रांची की सड़कों पर जीवंत हो उठी। भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से निकली भव्य जतरा (शोभायात्रा) के साथ दो दिवसीय राजकीय आदिवासी महोत्सव का आगाज हुआ।
बिहार : श्रावणी मेले में 51 फीट की कांवड़ से लेकर भोलेनाथ की विशाल...
मुंगेर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच कांवड़ियों की भक्ति के कई अनोखे रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचने का संकल्प लिए है, तो कोई अपनी कांवड़ को ही भगवान शिव के स्वरूप में ढालकर यात्रा कर रहा है। कच्ची कांवड़िया पथ पर गुजरती ऐसी विशाल और आकर्षक कांवर न सिर्फ श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं, बल्कि मेले की भव्यता को भी बढ़ा रही हैं।
भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक, मंत्री शेखावत ने भारत की भूमिका को...
भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन के आखिरी दिन (शनिवार) सदस्यीय देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। भारत की अध्यक्षता में हो रही बैठक को संबोधित करते हुए भारत के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस समूह के लिए भारत की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
विदेशी हस्तियों ने किया हथकरघा दिवस का सम्मान, भारतीय परिधानों में नजर आए ऑस्ट्रेलियाई...
नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर भारत में अपने मिशन के कर्मचारियों के साथ भारतीय परिधान पहनकर इस दिन को मनाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर साझा करते हुए भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा कि भारत का हथकरघा क्षेत्र देश की अद्भुत सांस्कृतिक विविधता और बेहतरीन कारीगरी को दर्शाता है।
गुजरात के हथकरघा कारीगर ने ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादों के लिए पीएम मोदी के ‘अनुरोध’...
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को जब भारत 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' मना रहा है, तो गुजरात के चमन सिजू ने राज्य में आयोजित एक टेक्सटाइल प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया। उस बातचीत में प्रधानमंत्री ने उनसे 'ऑर्गेनिक कॉटन के ऐसे उत्पाद बनाने को कहा था जिन्हें दुनिया भर के नेताओं को तोहफे में दिया जा सके।'
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस : सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी...
गांधीनगर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मनाए जा रहे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (नेशनल हैंडलूम डे) के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित गरवी गुर्जरी स्टोर जाकर हथकरघा उत्पादों की खरीदारी की।
