आरसीबी बनाम जीटी: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
बेंगलुरु, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है।
आईपीएल 2026 : सुदर्शन की शतकीय पारी, आरसीबी के खिलाफ जीटी ने 3 विकेट...
बेंगलुरु, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए।
अगर टीम कहेगी, तो मैं नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार हूं:...
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का कहना है कि अगर टीम चाहे तो वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी पोजीशन पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।
कूपर कोनोली सिलेक्शन के लिए उपलब्ध, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे: साईराज बहुतुले
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने बताया है कि कूपर कोनोली सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं, और वह शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पीबीकेएस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
सिर से उठा माता-पिता का साया, फिर भी मैदान पर खेलने उतरे ये भारतीय...
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सिर से माता या पिता का साया उठने के बाद चंद घंटों में फिर से मैदान पर खेलने उतरने के लिए बड़ा कलेजा चाहिए होता है। जिंदगी के इस सबसे बड़े दुख से उबरने में लोगों को महीने, वर्षों लग जाते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जो इस मुश्किल समय में दिल पर पत्थर रखकर टीम के लिए मैदान पर न सिर्फ खेलने उतरे हैं, बल्कि जीत में भी अहम योगदान दिया है।
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप : शांभवी-दिव्यांशु की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ...
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के काहिरा में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत की झोली में चौथा गोल्ड मेडल आ गया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।
गोल्फ: साउथ अफ्रीकन विमेंस ओपन में दीक्षा डागर की शानदार शुरुआत
केप टाउन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केप टाउन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीकन विमेंस ओपन में भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही है। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने पहले ही राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-अंडर 68 का स्कोर बनाया। इस प्रदर्शन के साथ वह शुरुआती राउंड के बाद 11वें स्थान पर हैं और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे चल रही हैं।
‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म...
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं और बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी के साथ खेलने की जरूरत है।
इंडिया अंडर-18 आइस हॉकी टीम एशिया कप के लिए बिश्केक पहुंची
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन आइस हॉकी टीम आईआईएचएफ आइस हॉकी अंडर-18 एशिया कप के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंच गई है। छह टीमों का यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल से 3 मई तक होना है।
प्रख्यात तीरंदाज रजत चौहान खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजीपी प्रशस्ति पत्र से...
जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज तीरंदाज रजत चौहान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा डीजीपी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

