सचिन तेंदुलकर बर्थडे: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में...

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।

‘सच्चे भारत रत्न’, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की...

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है।

मैंने वानखेड़े में इतना पीला रंग कभी नहीं देखा: संजू सैमसन

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में बल्ले से यादगार भूमिका निभाने वाले सैमसन आईपीएल 2026 में भी सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को अकेले दम जीत दिला रहे हैं। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर संजू ने सीएसके को 103 रन से जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया।

आईपीएल 2026: ‘ये जीत मुकेश चौधरी को समर्पित है’, एमआई को हराने के बाद...

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीमें आमने-सामने थीं। सीएसके ने दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को उसके घर में 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस जीत को टीम के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को समर्पित किया।

आईपीएल 2026: एमआई पर जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची सीएसके, कंबोज के...

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। संजू सैमसन के सीजन के दूसरे शतक (54 गेंदों पर नाबाद 101 रन) की मदद से सीएसके ने एमआई को 103 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में सीएसके की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि एमआई की सबसे बड़ी हार।

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास

वेलिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की महान खिलाड़ी सूजी बेट्स ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में 38 वर्षीय बेट्स को अपने देश के लिए खेले गए 362 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मौजूदा संख्या में और कुछ मैच जोड़ने का आखिरी मौका मिलेगा।

एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बनी सीएसके, पीबीकेएस का तोड़ा...

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों से रौंदा। वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

आईएसएल 2025-26: केरला ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

कोच्चि, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में केरला ब्लास्टर्स एफसी ने रोमांचक मुकाबले में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

फुटबॉल: आईएसएल के फ्यूचर रोडमैप पर एआईएफएफ-क्लबों की बैठक

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लबों के मालिकों और प्रतिनिधियों और जीनियस स्पोर्ट्स के साथ एक बैठक बुलाई। गुरुवार को हुई इस बैठक का मकसद लीग के कमर्शियल अधिकारों के लिए कंपनी के प्रस्ताव की समीक्षा करना था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की टॉप-टियर प्रतियोगिता को विकसित करने का एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप: प्राची गायकवाड़ ने गोल्ड पर लगाया निशाना, पहले स्थान पर...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्राची गायकवाड़ ने गुरुवार को मिस्र के काहिरा में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में जूनियर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 354.6 का स्कोर किया और व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) डारिया चुप्रीस को हराया, जिन्होंने 354.4 का स्कोर किया।

खरी बात