आईपीएल 2025: कोहली-अय्यर के अर्धशतक, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 223 रन का...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को जीत के लिए 223 रन का विशाल टारगेट दिया है। इस पारी में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाना है।
श्रेयस अय्यर के नाम रिकॉर्ड, बतौर कप्तान 100 आईपीएल मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। अय्यर रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जब मुकाबले में उतरे, तो कप्तान के तौर पर यह उनका '100वां आईपीएल मैच' था। अय्यर इस मुकाम को हासिल करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल 2026: जैकब बेथेल लगातार 7वीं पारी में हुए फ्लॉप, बतौर ओपनर आरसीबी के...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में आरसीबी ने बतौर ओपनर विराट कोहली और फिल सॉल्ट के साथ शुरुआत की थी। 6 मैच के बाद साल्ट इंजरी की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। साल्ट की जगह ओपनर के रूप में आरसीबी ने इंग्लैंड के ही बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी, लेकिन बेथेल अपनी भूमिका में अब तक असफल रहे हैं।
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे
पटुमवान, 17 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड ओपन में रविवार को सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने आगामी मलेशिया मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। थाईलैंड ओपन के फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, यह जोड़ी अब अपने शेड्यूल को सावधानी से मैनेज कर रही है।
‘टॉप-2 में जगह बनाने का मौका अब भी गुजरात टाइटंस के हाथ में है:...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) अब भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ के लिए टॉप-2 में रहकर क्वालीफाई कर सकती है। आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम जीटी 13 में से 8 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 16 अंक हैं।
फुटबॉल: चेल्सी ने जाबी अलोंसो को नया मैनेजर नियुक्त किया, चार साल का होगा...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। चेल्सी एफसी ने नए हेड कोच के तौर पर जाबी अलोंसो की नियुक्ति की है। जाबी अलोंसो का कार्यकाल 4 साल का होगा, जो 1 जुलाई, 2026 से शुरू होगा। चेल्सी ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान के जरिए इस नियुक्ति की घोषणा की।
आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ पीबीकेएस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चोटिल रजत पाटीदार...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दूसरा टेस्ट: बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी पाकिस्तान पहली पारी में बांग्लादेश...
सिलहट, 17 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 46 रन से पिछड़ गई है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे।
स्क्वैश: अमीना ओर्फी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, खिताब का बचाव करने में...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मिस्र की युवा खिलाड़ी अमीना ओर्फी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआईबी पाम हिल्स पीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। वहीं, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मुस्तफा असल भी अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहे।
थाईलैंड ओपन: सात्विक-चिराग को फाइनल में मिली हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
पटुमवान (थाईलैंड), 17 मई (आईएएनएस)। भारत की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को थाईलैंड ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन से 21-12, 25-23 से हराया।

