4 मई से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ेंगे जोश इंग्लिस
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस के 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ने की उम्मीद है। इंग्लिस ने 18 अप्रैल को अपनी शादी प्लान की थी, जिससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का हिस्सा नहीं थे। भारत आने से पहले वह कुछ और हफ्ते खेल से दूर रहेंगे।
वह एक अनोखा टैलेंट हैं, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को सराहा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के युव बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। अय्यर ने वैभव को एक अनोखा टैलेंट बताया है। अय्यर ने कहा कि उनकी जबरदस्त बैटिंग स्किल्स को बताने के लिए सारे विशेषण कम पड़ जाएंगे।
आईपीएल 2026: एसआरएच से होगी डीसी की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
हैदराबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 सदस्यों वाले संभावित खिलाड़ियों के मुख्य समूह की घोषणा कर दी है। यह कैंप 20 अप्रैल से 9 मई तक बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
मेरा लक्ष्य अब सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना है: रसिख सलाम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना है। उन्होंने कहा कि वह मौका मिलने पर देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
रवींद्र जडेजा को 14 करोड़ रुपए में खरीदकर आरआर ने किया फायदे का सौदा?
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से 14 करोड़ रुपए में ट्रेड किया। इस डील में संजू सैमसन को सैम करन (2.4 करोड़ रुपए) और रवींद्र जडेजा के बदले राजस्थान रॉयल्स से सीएसके भेजा गया। हालांकि, बाद में सैम करन के चोटिल होने की वजह से उन्हें दासुन शनाका से रिप्लेस कर दिया गया।
एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का उद्घाटन, 20-30 अप्रैल के बीच 8 टीमें लेंगी हिस्सा
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने सोमवार को एमसीए बीकेसी ग्राउंड पर एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का अनावरण किया। यह टी20 मुंबई लीग 2026 से पहले एक अहम तैयारी टूर्नामेंट की शुरुआत है।
‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी का...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक वायरल चिट्ठी को फर्जी बताया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान 'काला जादू' किया गया था।
डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप की घोषणा, 21 अप्रैल से नूह में शुरुआत
नूह, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) ने सोमवार को डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 21 से 24 अप्रैल तक हरियाणा के नूह में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की इनामी राशि एक करोड़ रुपए रखी गई है।
स्क्वैश: सूरज चंद ने जीता चेन्नई में पीएसए चैलेंजर टूर का खिताब
चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट में भारत के सूरज कुमार चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को सूरज ने इंडियन स्क्वैश एकेडमी में हुए मुकाबले में साउथ कोरिया के जियोंगमिन रयू को सीधे गेम में हराया।

