अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : कृषा वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
कोलोराडो, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के लिए गौरव की बात यह रही कि कृषा वर्मा ने अमेरिका के कोलोराडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वर्मा ने जर्मनी की लेरिका साइमन के खिलाफ 5-0 के स्कोर के साथ निर्णायक जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने रिंग में अपना दबदबा और कौशल दिखाया। इस महत्वपूर्ण जीत ने भारत को टूर्नामेंट के अंतिम दौर की शुरुआत में ही पदक तालिका में शामिल कर दिया।
रणजी ट्रॉफी: बिहार की नजरें पटना में मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत पर होंगी
पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी के अपने चौथे मैच में 6 नवंबर से एलीट ग्रुप सी में पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में मध्य प्रदेश से भिड़ेगी।
मुंबई टेस्ट: जडेजा-अश्विन ने जगाई भारत के लिए जीत की उम्मीद, स्टंप्स तक न्यूजीलैंड...
मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बांए हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (52 रन पर 4 विकेट) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (63 रन पर 3 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत के लिए जीत की उम्मीद जगा दी।
गिल की बल्लेबाजी में कोई तकनीकी खामी नहीं दिखी : साइमन डूल
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब ब्रॉडकास्टर साइमन डूल ने 2018 में भारत के दो युवा बल्लेबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि शुभमन गिल का भारत के लिए खेलते हुए करियर पृथ्वी शॉ से ज्यादा लंबा होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज : वानखेड़े में एजाज पटेल का एक और सर्वश्रेष्ठ...
मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने उस शहर के साथ अपना विशेष रिश्ता जारी रखा, जहां वह पैदा हुए थे। उन्होंने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में पांच विकेट चटकाए, जिससे उन्होंने इस मैदान पर साल 2021 में ऐतिहासिक 10 विकेट के बाद एक और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
नाथन मैकस्वीनी को ख्वाजा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए: रिकी पोंटिंग
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। डेविड वार्नर की जगह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में उस्मान ख्वाजा का ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा, यह सवाल पिछले कुछ महीनों से लगतार चर्चा में है लेकिन अभी इसका सटीक जवाब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने दे दिया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में नाथन मैकस्वीनी का समर्थन किया है।
साई सुदर्शन के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार के करीब भारत...
मैके, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ए ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में तीसरे दिन कप्तान नाथन मैकस्वीनी के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत पहले भारत ए पर जीत की कगार पर है।
क्रॉली और पोप न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में अपनी योग्यता साबित करें: हुसैन
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इंग्लैंड की हालिया टेस्ट सीरीज में एवरेज परफॉर्मेंस के बावजूद जैक क्रॉली और ओली पोप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने दोनों बल्लेबाजों को इस मौके को पूरी तरह भुनाने की सलाह और चेतावनी दी है।
रिकी पोंटिंग का मिशन, भविष्य में आईपीएल की सबसे मजबूत टीम होगी पंजाब किंग्स
दुबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 को लेकर सभी 10 टीमें तैयारियों में जुटी है। बीते कुछ सीजन पंजाब किंग्स के लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे। हालांकि, इस बार टीम एक नई लय में नजर आने वाली है। इसकी वजह है टीम में बदलाव जिसकी शुरुआत नवनियुक्त मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ हो गई।
एचआईएल: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज से जुड़ीं
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सीज़न के लिए इंग्लैंड की मिडफील्डर और महिला हॉकी सुपरस्टार लिली ओवस्ले की सेवाएं हासिल की हैं।







