सऊदी अरब में डब्लूटीए फाइनल महिलाओं की प्रगति के लिए ‘दरवाजे खोल’ सकता है...
रियाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कोको गॉफ, जो वर्तमान में विश्व में तीसरे स्थान पर हैं, ने उम्मीद जताई है कि सऊदी अरब में होने वाला डब्लूटीए फाइनल रूढ़िवादी राज्य में महिलाओं की प्रगति और सकारात्मक बदलाव के लिए "दरवाजे खोल" सकता है।
शान्तो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे
ढाका, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले सप्ताह शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नजमुल हुसैन शान्तो को कप्तान नियुक्त किया है। शान्तो द्वारा सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटने के अनुरोध के बाद यह बदलाव किया गया है।
एलेना रिबाकिना ने डब्ल्यूटीए फाइनल से पहले गोरान इवानिसेविच को नया कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने 2 नवंबर से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल से पहले आधिकारिक तौर पर पूर्व विंबलडन चैंपियन गोरान इवानिसेविच को 2025 सत्र के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है।
ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए नेमार, एंड्रिक रहेंगे बाहर
रियो डी जेनेरियो, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील ने अपने आगामी वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए अनुभवी फारवर्ड नेमार और रियल मैड्रिड के युवा खिलाड़ी एंड्रिक को बाहर रखने का फैसला लिया है। यह जानकारी ब्राजील फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को अपने एक बयान में दी।
रोहित और कोहली फिर फेल, मुंबई टेस्ट में मुश्किल में भारत!
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार से खेला जा रहा है। एक तरफ कीवी टीम की नजर भारत को क्लीन स्वीप करने पर है, तो वहीं रोहित ब्रिगेड हर हाल में यह मुकाबला जीतकर एक अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी। हालांकि, जो हाल पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का नजर आया, उसने भारत के लिए मैच में आगे की राह काफी चुनौतीपूर्ण बना दी है।
टी ब्रेक से पहले बल्लेबाजी सबसे मुश्किल थी : डेरिल मिचेल
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। स्पिन के लिए मददगार पिच पर न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा कि तीसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को टी ब्रेक से पहले एक समय ऐसा था जब बल्लेबाजी काफी मुश्किल थी।
दिल्ली प्रीमियर लीग : दिल्ली एफसी की संघर्षपूर्ण जीत
नई दिल्ली, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। प्लेयर ऑफ द मैच सजल बाग के गोल से दिल्ली एफसी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-1 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। अम्बेककर स्टेडियम पर खेले गए उतार चढ़ाव वाले मैच में विजेता टीम के लिए थोंगखोंग नाओबा और सजल ने गोल जमाए। पराजित टीम का गोल अक्षय राज के नाम रहा।
मुंबई टेस्ट: जडेजा का ‘फाइफर’, अब्दुल कादिर के रिकॉर्ड की बराबरी की
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला वानखेड़े में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू टेस्ट में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के अब्दुल कादिर की बराबरी भी की।
आखिर मांजरेकर ने जडेजा की पांच विकेट लेने पर की सराहना
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस) भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन कौशल और लचीलेपन का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को 235 रनों पर आउट कर दिया। जडेजा के प्रदर्शन में टेस्ट क्रिकेट में उनका 14वां पांच विकेट हॉल शामिल था, एक ऐसी उपलब्धि जिसकी पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खूब प्रशंसा की।
मुंबई टेस्ट: जडेजा का पंजा, न्यूजीलैंड 235 पर ढेर, भारत ने स्टंप्स तक गंवाए...
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपना 14वां पांच विकेट लिया और वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में 2024 सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेट दिया। लेकिन इसके जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी में 149 रन से पीछे है।





