आईपीएल के बाद क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जाना है प्रो क्रिकेट...
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रो क्रिकेट लीग (पीसीएल) अपने पहले सीजन के लिए तैयार है, जो ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होने वाली है। इसमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारों और भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का अनूठा मिश्रण होगा।
हद्दाद माइया, स्वीयाटेक, वोज्नियाकी राउंड ऑफ 16 में
न्यूयॉर्क, 1 सितम्ंबर (आईएएनएस)। ब्राजील की बीट्रिज हद्दाद माइया ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए 15वीं सीड अन्ना कलिंस्काया को 6-3, 6-1 से हराकर अमेरिकी ओपन के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।
विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत की शानदार शुरुआत
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की 16 सदस्यीय बधिर निशानेबाजी टीम ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित दूसरी विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में शानदार शुरुआत करते हुए प्रतियोगिता के पहले दिन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
गेंदबाजों का आकलन करने के लिए दलीप ट्रॉफी आदर्श मंच : भरत अरुण
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस। पांच सितंबर को, भारत की मौजूदा टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी और जो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कगार पर हैं, 2024/25 घरेलू क्रिकेट सीज़न की शुरुआत के लिए बेंगलुरु और अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी के लिए एक्शन में होंगे।
वेस्ट दिल्ली लायंस को हराकर पुरानी दिल्ली 6 अंक तालिका में तीसरे पायदान पर
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पुरानी दिल्ली 6 ने शनिवार रात को अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस को 6 विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गए।
मेदवेदेव चौथे दौर में, सिनर ने ओ’कोनेल को हरा दिया
न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस) नंबर 5 सीड रूसी दानिल मेदवेदेव हार्ड कोर्ट मेजर के चौथे दौर में प्रवेश करने के लिए नंबर 31 सीड फ्लेवियो कोबोली को लगातार सेटों में हराकर पूर्व यूएस ओपन चैंपियन के एलिमिनेशन के सिलसिले को रोकने में कामयाब रहे जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने आसानी से चौथे दौर में जगह बना ली।
सीपीएल फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया किंग्स ने नई टीम जर्सी लॉन्च की
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। किंग्स अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को एसकेएन पैट्रियट्स के खिलाफ करेंगे।
इंग्लैंड के सबसे महान बल्लेबाज हैं जो रूट : माइकल वॉन
लंदन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। जो रूट के 34 टेस्ट शतकों के प्रभावशाली मील के पत्थर ने क्रिकेट के दिग्गजों में प्रशंसा की लहर पैदा कर दी है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 33 वर्षीय खिलाड़ी को देश का "सबसे महान" बल्लेबाज घोषित किया है।
बोपन्ना-सुत्जियादी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार एल्डिला सुत्जियादी ने ऑस्ट्रेलियाई चेक जोड़ी जॉन पीयर्स और कैटरीना सिनियाकोवा को हराकर यूएस ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
2024 के सीज़न के बाद ब्रावो लेंगे सीपीएल से संन्यास
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो ने घोषणा की है कि वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के जारी सीज़न के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के इस सीज़न के पहले मुक़ाबले से पूर्व ब्रावो ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी।









