क्वार्टर फाइनल में हारीं लवलीना, मुक्केबाजी में भारत की मेडल की आस खत्म

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओंलपिक में भारत की मुक्केबाजी में मेडल की आस समाप्त हो चुकी है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन इस बार चूक गईं और क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं।

हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया (लीड-1)

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। पीआर श्रीजेश एक बार फिर अपनी स्मार्ट गोलकीपिंग से टीम की जीत के हीरो रहे।

ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी में शूटकर भारत सेमीफाइनल में

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ।

पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मी स्टीपलचेज़ फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय धाविका पारुल चौधरी रविवार को यहां हीट 1 में आठवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं।

नवोदित मानव ठक्कर, अर्चना कामथ अपने पहले ओलंपिक में खेलने को लेकर रोमांचित

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उभरते टेबल टेनिस सितारे मानव ठक्कर और अर्चना कामथ अपने पहले ओलंपिक में खेलने को लेकर रोमांचित हैं, और पेरिस खेलों में टीम स्पर्धा में अपने अनुभवी साथियों का समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं।

जूलियन अल्फ्रेड ने रिचर्डसन को चौंकाकर 100 मीटर का खिताब जीता

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जूलियन अल्फ्रेड ने स्टेड डी फ्रांस में प्रबल दावेदार शा'कैरी रिचर्डसन को 10.72 सेकेंड में महिलाओं की 100 मीटर में हराकर स्वर्ण पदक जीता और सेंट लूसिया को खेलों के इतिहास में अपना पहला ओलंपिक पदक दिलाया।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी का 544 करोड़ रुपये वाला ‘प्लान बी’!

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है, जबकि पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान बुलाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इन तमाम अटकलों को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने इस चुनौती से निपटने के लिए 544 करोड़ रुपये वाला प्लान बी तैयार किया है।

टीम इंडिया से ‘विराट’ प्रदर्शन की उम्मीद

कोलंबो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रही। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मैच रोमांचक अंदाज में टाई हो गया था। लेकिन टीम इंडिया ने जीत के मुंहाने पर आकर इस मैच को टाई होने दिया था। अब रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया का फोकस अपनी खामियों को दूर करने पर होगा।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर वानिंदु हसरंगा

कोलंबो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जेफ्री वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया है।

पेरिस ओलंपिक मेडल टैली : शीर्ष पर चीन, भारत 53वें स्थान पर

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने मेडल टैली में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। पेरिस ओलंपिक खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उसने अब तक 16 स्वर्ण सहित 37 पदक हासिल किए हैं।

खरी बात