यूएई में हमारा लक्ष्य खिताब जीतना होगा: जेमिमा रोड्रिग्स
दुबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2024 जीतने के इरादे से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया यूएई पहुंच चुकी है। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हैं, लेकिन दबाव में नहीं बल्कि अपना नेचुरल गेम खेलकर।
प्रदीप नरवाल ने कहा, ‘मेरी रणनीति बेंगलुरु बुल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है’
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 से पहले, बेंगलुरु बुल्स के स्टार खिलाड़ी और 'रिकॉर्ड ब्रेकर' प्रदीप नरवाल ने उस टीम में फिर से शामिल होने को लेकर उत्साह व्यक्त किया, जहां से सीजन 2 में उनकी यात्रा शुरू हुई थी।
भारत बनाम बांग्लादेश: कई विश्व रिकॉर्ड का गवाह बना कानपुर टेस्ट मैच
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नंबर 1 पर बरकरार है और उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। भारत पिछले 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और यह टीम की लगातार 18वीं सीरीज जीत है। कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई।
अश्विन ने मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने विजयी आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
मैं खुद को ‘जादूगर’ कहलाये जाने के बारे में नहीं सोचता : बुमराह
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की बांग्लादेश पर सात विकेट की जीत में कुल छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खुद को जादूगर कहलाये जाने के बारे में नहीं सोचते।
भारत की घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने कानपूर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश को पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को सात विकेट से हराकर दूसरा टेस्ट जीत लिया और दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत की अपने घर में यह लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत है जिसका सिलसिला 2013 में शुरू हुआ था।
बुमराह, अश्विन और जडेजा के कहर से भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीन पार्क में पहले तीन बारिश के कारण खेल बाधित रहा और दूसरे-तीसरे दिन खेल बिल्कुल भी नहीं हो पाया लेकिन आखिर दो दिन में भारत ने मेहमान टीम को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन अकादमी की टेनिस स्टार एंजेल का सीआईएससीई राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन
अहमदाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क में टेनिस अकादमी की युवा ट्रेनी एंजेल मोरेरा को सीआईएससीई राष्ट्रीय खेल 2024 में भाग लेने के लिए चुना गया है। वह इस आयोजन में लड़कियों की अंडर-19 श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
रणनीतिक हस्तक्षेप के माध्यम से खो खो को विश्व स्तरीय मानकों तक बढ़ाया जा...
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पारंपरिक खो खो खेल में खेल विज्ञान को एकीकृत किया है, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह निर्णय महासंघ के इस विश्वास को रेखांकित करता है कि खेल विज्ञान उत्कृष्टता प्राप्त करने और पोडियम फिनिश हासिल करने के बीच मुख्य अंतर है।
बुमराह,अश्विन और जडेजा ने झटके 3-3 विकेट, बांग्लादेश 146 पर ढेर, भारत को 95...
कानपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटककर बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को दूसरी पारी में मात्र 47 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया जिससे भारत को जीत के लिए 62 ओवरों में 95 रन का लक्ष्य मिला है।









