‘पाकिस्तान की आईसीसी सफलता क्रिकेट की आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देगी’: जहीर अब्बास

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे वैश्विक क्रिकेट की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो इससे खेल की कुल आर्थिक स्थिति को बढ़ावा मिलेगा।

डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश: छह बार के ओलंपिक चैंपियन मा राउंड 32 में

बीजिंग, 1अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी टेबल टेनिस आइकन मा लोंग ने सोमवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चाइना स्मैश में पुरुष एकल के पहले दौर में आसानी से जीत दर्ज की। छह बार के ओलंपिक चैंपियन मा ने अपने दो बेटों का हाथ थामकर मैदान में प्रवेश किया और फिर इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड पर 11-5, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की और पुरुष एकल के अंतिम 32 में प्रवेश किया।

फीफा ने कैमरून एफए प्रमुख सैमुअल इटो को 6 महीने के लिए मैचों में...

याउंडे, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व फुटबॉल नियामक संस्था फीफा ने कैमरून फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष सैमुअल इटो को फीफा के अनुशासनात्मक कोड के उल्लंघन के कारण छह महीने के लिए राष्ट्रीय टीम के मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

शूटिंग : पार्थ राकेश माने ने लीमा जूनियर वर्ल्ड्स में दोहरा स्वर्ण पदक जीता

लीमा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ।

राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप : टॉप सीड्स विष्णु, वैदेही ने फेनेस्टा ओपन में जीत से...

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। टॉप सीड्स (शीर्ष वरीयता प्राप्त) और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन विष्णु वर्धन और वैदेही चौधरी ने सोमवार को यहां डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में 29वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पहले दिन अपने-अपने वर्ग में विजयी शुरुआत की, जबकि अभिनव संजीव ने पहले दौर में तीसरे वरीय इशाक इकबाल को हराया।

सब-जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल में तायबैंग ताखेलाम को दिल्ली टीम की कमान

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मिडफील्डर तायबैंग नगनबा ताखेलाम बेंगलुरू (कर्नाटक) में 7 सितम्बर से खेली जाने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर (अंडर-14) फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए दिल्ली टीम के कप्तान होंगे।

दलीप ट्रॉफी में टीम ‘बी’ के खिलाफ गिल करेंगे ओपनिंग

बेंगलुरु, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में टीम 'ए' के ​​कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि वह गुरुवार से शुरू होने वाले मैच में टीम 'बी' के खिलाफ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले दौर के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

निहाल, रुद्रांश मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में नहीं बना पाए जगह

चेटोरौक्स (फ्रांस), 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल बुधवार को यहां क्वालीफिकेशन में क्रमश: 19वें और 22वें स्थान पर रहने के बाद मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। निहाल 522 के कुल स्कोर के साथ समाप्त हुआ जबकि रुद्रांश ने 60-शॉट क्वालिफिकेशन राउंड में 517 अंक अर्जित किए।

आईसीसी रैंकिंग में जो रूट का दबदबा कायम, टॉप-10 से बाहर हुए बाबर आजम

दुबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट ने लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ अपनी शानदार शतकीय पारियों के दम पर रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त मजबूत की।

दलीप ट्रॉफ़ी के पहले राउंड के बाद भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान संभव

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम का अभ्यास सत्र चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 सितंबर से शुरू होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। बांग्लादेश का अभ्यास सत्र चेपॉक पर ही 15 सितंबर से शुरू होगा।

खरी बात