दलीप ट्रॉफ़ी के पहले राउंड में ईशान किशन का खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफ़ी के पहले मैच में ईशान किशन का खेलना मुश्किल नज़र आ रहा है। उन्होंने शायद एक हैमस्ट्रिंग इंजरी के बारे में चयनकर्ताओं और प्रबंधन को सूचित किया है। इस महीने की शुरुआत में वह बुची बाबु टूर्नामेंट के दौरान झारखंड की तरफ़ से खेल रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह चोट शायद उसी टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लगी थी। दलीप ट्रॉफ़ी में किशन को इंडिया डी में रखा गया है, जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।
ग्लोबल शतरंज लीग का नया प्रारूप अधिक दर्शकों को आकर्षित करेगा : विदित गुजराती
लंदन, 4 सितंबर (आईएएनएस)। शतरंज में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। युवा से लेकर अनुभव तक इस खेल में भारत के पास वैश्विक मंच पर कई मजबूत दावेदार हैं। उनसे से ही एक भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, जो ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सीजन के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं।
सचिन खिलारी ने पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में जीता रजत
पेरिस, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पेरिस पैरालंपिक में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 20 मेडल के साथ समापन करने के बाद बुधवार का आगाज भी भारतीय दल ने रजत के साथ किया है। सचिन खिलारी ने पुरुषों की शॉटपुट एफ 46 स्पर्धा में 16.32 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता।
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बन सकते हैं द्रविड़: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ सकते हैं।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 58 रनों से हराया, सेमीफाइनल की...
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने मंगलवार रात को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे अदाणी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 में वेस्ट दिल्ली लायंस को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। शौर्य मलिक (3/13) ने मनी ग्रेवाल (3/30) के साथ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 179/7 के मजबूत स्कोर का बचाव करने में मदद की।
बांग्लादेश से हार झेलने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 8वें नंबर पर खिसका...
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने वाली इस टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी करारा झटका लगा है, और वो पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में दो स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गया है।
नवारो ने बडोसा को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया
न्यूयॉर्क, 4 सितंबर (आईएएनएस) 13वीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो ने दूसरे सेट में 1-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन महिला एकल क्वार्टर फाइनल में स्पेन की पाउला बडोसा को हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई।
डब्ल्यूटीसी फाइनल तीन मैचों का होना चाहिए : नाथन लियोन
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल प्रारूप का एक अनोखा और नया तरीका बताया है, जिसमें उन्होंने कई देशों में तीन मैचों की श्रृंखला खेलने का सुझाव दिया है।
टोक्यो का रिकॉर्ड भी टूटा, पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों का जलवा
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार टोक्यो 2020 के पदकों की संख्या को पार करते हुए 20 पदकों का आंकड़ा छू लिया है, और बुधवार को यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
सुमित अंतिल: एक पैरा एथलीट जिसने सुनहरे अक्षरों में लिखी अपने साहस की कहानी
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ओलंपिक का मंच, जैवलिन इवेंट और नीरज चोपड़ा का नाम, तो आपने कई बार सुना होगा। मगर, क्या आप सुमित अंतिल को जानते हैं?, वो भी एक जैवलिन थ्रोअर है बस फर्क यह है कि वो एक पैरा एथलीट हैं। जैवलिन में अगर नीरज के बाद मेडल की उम्मीद देश को सबसे ज्यादा होती है, तो वो सुमित है। हालांकि, वो इस बार नीरज से भी आगे निकल गए।










