पिछले कुछ वर्षों से मेरी नजर हेमलता पर थी : बेथ मूनी

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आगामी सीजन में भारतीय बल्लेबाज दयालन हेमलता खेलती नजर आएंगी। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से हेमलता के प्रदर्शन पर नजर रख रही थीं, और उन्हें टीम में शामिल करने से बेहद खुश हैं।

पोप के मामले में गलत साबित होने पर मुझे खुशी होगी : माइकल वॉन

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप एक लीडर के तौर पर असुरक्षित इंसान हैं। हालांकि वॉन का मानना है कि पोप को लेकर अगर उनकी यह सोच गलत साबित होती है तो उन्हें खुशी होगी।

पेरिस पैरालंपिक : योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

पेरिस, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के योगेश कथुनिया ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की डिस्कस थ्रो- एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

महिला टी20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम का ऐलान, कैथरीन ब्राइस होंगी...

एडिनबर्ग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। स्टार ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस की अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

पीठ की चोट के कारण डेविस कप मुकाबले से हटे सुमित नागल

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पीठ की समस्या का हवाला देते हुए स्वीडन के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले से नाम वापस ले लिया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें दो सप्ताह के आराम की आवश्यकता है।

पेरिस पैरालंपिक : हिना सिद्धू ने एथलेटिक्स में प्रीति पाल के ऐतिहासिक प्रदर्शन की...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की ओलंपियन पिस्टल शूटर हिना सिद्धू ने पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट प्रीति पाल की सराहना की। इस एथलीट ने अपने हौसले और जज्बे से वो कर दिखाया है, जो अभी तक किसी भी भारतीय महिला ने न ओलंपिक में किया था और न ही पैरालंपिक में।

रजत जीतने के बाद भी खुश नहीं दिखे निषाद, पीएम मोदी ने की हौसला...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों के हाई जंप टी47 इवेंट में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी। इस एथलीट ने 2.04 मीटर की जंप के साथ अपना दूसरा पैरालंपिक मेडल जीता।

यूटीटी 2024 : चेन्नई लायंस और पुनेरी पलटन नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने

चेन्नई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) 2024 की दौड़ तेज होने के साथ ही पूर्व चैंपियन चेन्नई लायंस मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में पुनेरी पलटन टेबल टेनिस से भिड़ेगी।

बर्थडे स्पेशल: रिकी पोंटिंग को आउट करने के बाद चर्चा में आए थे इशांत...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। लंबे बाल और 6 फुट 5 इंच की हाइट वाला ये तेज गेंदबाज अपनी सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को चारों खाने चित करने का माद्दा रखता है। इस भारतीय तेज गेंदबाज का नाम इशांत शर्मा है। इस कद-काठी के खिलाड़ी टीम इंडिया में गिने-चुने ही हैं।

डायना न्याड : 64 साल की उम्र में शार्क केज के बिना, 100 मील...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी शार्क केज के, विशाल समुद्र में अकेले तैरकर मीलों की दूरी तय करना कैसा होता होगा? शार्क और अनजान खतरों से घिरे, सिर्फ अपने हौसले और मानसिक ताकत के भरोसे आगे बढ़ते रहना...वह भी 64 साल की उम्र में। यह असाधारण कारनामा कर दिखाया था लॉस एंजिल्स की मैराथन तैराक डायना न्याड ने, जिन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर तमाम प्रतिकूल हालातों में क्यूबा से फ्लोरिडा तक 100 मील से अधिक की दूरी तैरकर पार की थी।

खरी बात