सुमित अंतिल का ऐतिहासिक ‘स्वर्ण’, पैरा ओलंपिक खेलों में अपने नाम दर्ज किया...

पेरिस, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के दो बार के विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने सोमवार को लगातार पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले पैरा-एथलीट बन गए हैं।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सिनर, मेदवेदेव से होगी भिड़ंत

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व नंबर-1 एक इटली के जानिक सिनर ने मंगलवार को चौथे दौर के मैच में घरेलू पसंदीदा टॉमी पाउलिन को हराकर अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

स्वीयाटेक और जेसिका पेगुला यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2022 में खिताब जीतने के बाद पहली बार विश्व नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक ने राउंड ऑफ 16 में 16वीं सीड ल्यूडमिला सैमसोनोवा को हराकर यूएस ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया।

बर्थडे स्पेशल: साक्षी मलिक के ऐतिहासिक ‘9 सेकंड’, एक छोटे गांव से ओलंपिक तक...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं साक्षी मलिक भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में एक अलग मुकाम रखती हैं। फोगाट परिवार पर बनी फिल्म 'दंगल' तो आप सभी ने देखी होगी। गीता-बबीता की मेहनत और उनके संघर्ष की कहानी से देश वाकिफ है, लेकिन क्या आप साक्षी मलिक की स्ट्रगल स्टोरी जानते हैं?

राहुल सांघवी : बिशन सिंह बेदी के शागिर्द जिनकी ‘क्लासिक स्पिन’ कला थी कमाल

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। एक ऐसा स्पिनर जिसके गुरु बिशन सिंह बेदी थे। जो अपने छोटे कद के चलते गेंद को हवा में काफी उछालता था जिससे बॉल स्टंप तक पहुंच जाए। इस प्रैक्टिस ने इस गेंदबाज को 'फ्लाइट' मास्टर बना दिया। बाएं हाथ के यह गेंदबाज थे राहुल सांघवी जिनके पास फ्लाइट के अलावा लाइन-लेंथ, कंट्रोल, पर्याप्त टर्न आदि सब कुछ था जो उनको नेशनल टीम में जगह दिला सके। उनको भारतीय क्रिकेट टीम में जगह भी मिली, लेकिन फिर भी उनकी कहानी एक अधूरे अध्याय की तरह रह जाती है।

उत्तर प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान :...

लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच फुटबॉल मैच से पहले यह बात कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद थे।

पेरिस पैरालिंपिक : शटलर मनीषा रामदास ने कैथरीन रोसेनग्रेन को हराकर जीता कांस्य पदक

पेरिस, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की मनीषा रामदास ने पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने महिला एकल एसयू5 वर्ग में तीसरे स्थान के मैच में डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 2-0 (21-12, 21-8) से हराया। इसके अलावा भारत की थुलसिमथी मुरुगेसन ने रजत पदक जीता, जिससे पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई।

दलीप ट्रॉफी 2024-25 : सूर्यकुमार यादव चोट के कारण पहले दौर से बाहर

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हाथ में चोट लगने के कारण 2024-25 की दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड से बाहर होना पड़ेगा। यह चोट उन्हें तमिलनाडु के कोयंबटूर में बूची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते समय लगी थी।

आईएसएल मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक बन गया है :...

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में से एक बताया है। 2024-25 के सीजन की शुरुआत से पहले छेत्री ने कहा कि 2014 में जब आईएसएल शुरू हुआ था, तब उन्होंने इसके इतने बड़े स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि लीग ने कई युवा प्रतिभाओं को सामने लाया है और नए क्लबों के आने से यह और भी बड़ी हो गई है।

एसए20 : सनराइजर्स ईस्टर्न केप, एमआई केपटाउन के मैच के साथ होगी सीजन 3...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। एसए20 के तीसरे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी, 2025 को सेंट जॉर्ज पार्क में होगी। इस सीजन की दो बार की विजेता टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसईसी) और MI केपटाउन (एमआईसीटी) पहले मैच में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 8 फरवरी को जोहान्सबर्ग के प्रसिद्ध वांडरर्स में खेला जाएगा।

खरी बात