ओलंपिक से वापस आकर पिस्टल कोच समरेश जंग को लगा झटका, घर खाली करने...
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस) पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक दिलाने वाले राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग कोच समरेश जंग को घर लौटने पर जबरदस्त झटका लगा जब उन्हें पता लगा कि उनके घर और इलाके को दो दिनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा। ओलंपियन जंग को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइन्स में खैबर पास इलाके के अन्य निवासियों के साथ नोटिस दिया गया था।
देश को नीरज चोपड़ा से गोल्ड की आस, माता-पिता ने भी जताया विश्वास
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। देश के नाम अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। इस बीच सभी देशवासियों की निगाहें गोल्ड मेडल के लिए नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज से उनके गांव-परिवार, और पूरे देश को इस बार भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
युगल क्वार्टरफाइनल हार के बाद एंडी मरे ने टेनिस को अलविदा कहा
पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विश्व नं. 1 एंडी मरे ने पेरिस ओलंपिक खेलों में अपनी उपस्थिति के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है, जहां उन्होंने पुरुष युगल स्पर्धा में डेनियल इवांस के साथ जोड़ी बनाई थी और क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे।
मेडल की हैट्रिक पर मनु भाकर की रहेगी नजर, लक्ष्य सेन का फोकस सेमीफाइनल...
पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 22 साल की शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत की सबसे मजबूत दावेदार बनी हुई है। प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में निशाना साधकर तीसरे मेडल के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
पेरिस ओलंपिक मेडल टैली : टॉप पर चीन, भारत 44वें स्थान पर
पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली में टॉप पर कब्जा बनाए रखा, जबकि मेजबान फ्रांस अब दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
भारत बनाम श्रीलंका : विराट, रोहित 7 महीने बाद वनडे खेलेंगे
कोलंबो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज यानी 2 अगस्त से हो रही है। टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी। टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सात महीने बाद वनडे मैच खेलेंगे।
सांसों पर नियंत्रण रखा, लीडरबोर्ड पर ध्यान नहीं दिया : स्वप्निल
चेटौरौक्स, 1 अगस्त (आईएएनएस)। निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को यहां पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में तीसरा पदक जोड़ा। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने अपनी सांसों पर नियंत्रण रखा और फाइनल के दौरान लीडरबोर्ड की ओर नहीं देखा।
पेरिस ओलंपिक में स्वप्निल ने जीता कांस्य पदक, कोच गदगद
दादर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद से देशभर में बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। स्वप्निल के कोच विश्वजीत शिंदे ने खुशी जताई है।
महाराष्ट्र ने ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले के लिए 1 करोड़ रुपये के इनाम...
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के शीर्ष नेताओं ने 72 साल के अंतराल के बाद राज्य के लिए दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने की कोल्हापुर के निशानेबाज स्वप्निल एस. कुसाले की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और गुरुवार को यहां उनके लिए 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की।
बचपन के कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा कि स्वप्निल ने हमारा पुराना सपना पूरा...
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को पेरिस में 2024 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। निशानेबाज के बचपन के कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा कि उन्होंने उनके लंबे समय के सपने को पूरा कर दिया है।









