पुरुष युगल क्वार्टर फ़ाइनल में हारे सात्विक-चिराग
पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी यहां बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से गुरुवार को तीन कड़े गेमों में हारकर पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई।नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद भारतीय जोड़ी, टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता तीसरे स्थान पर मौजूद मलेशियाई जोड़ी से 21-13, 14-21, 16-21 से हार गई।
सीएसके के साथ अपने आईपीएल भविष्य पर धोनी ने कहा, फैसला टीम के सर्वोत्तम...
हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों के नियमों और रिटेंशन स्कीम को पुख्ता करने की प्रक्रिया के बीच, एमएस धोनी ने कहा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपने आईपीएल भविष्य पर निर्णय लेने से पहले इंतजार करेंगे और देखेंगे कि नियम कैसे हैं।
पुरुषों, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में लड़खड़ाए भारतीय (लीड 1)
पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस) ओलंपिक खेलों में गुरुवार को महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी 41वें स्थान पर रहीं, जबकि पुरुषों की रेस वॉक स्पर्धा में विकास सिंह 30वें और परमजीत सिंह बिष्ट 37वें स्थान पर रहे। पेरिस में महिलाओं की स्पर्धा में एकमात्र भारतीय प्रतिभागी 28 वर्षीय प्रियंका ने अपने दूसरे ओलंपिक प्रदर्शन में ट्रोकैडेरो में 1:39:55 का समय निकाला।
गंभीर की सोच बिल्कुल स्पष्ट है कि वह टीम के साथ क्या करना चाहते...
कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली भारत की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टीम पहली बार नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खेलेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड़ के बाद कप्तानी संभालने वाले गंभीर की सोच बहुत स्पष्ट है कि वह टीम के साथ क्या करना चाहते हैं।
जाधव ओपनर में हारे, पुरुष तीरंदाजी में भारत का अभियान समाप्त
पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रवीण जाधव गुरुवार को 2024 ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष व्यक्तिगत मुकाबले के शुरुआती दौर में चीन के काओ वेनचाओ से हारकर बाहर हो गए। टोक्यो 2020 में दूसरे दौर में जगह बनाने वाले जाधव 6-0 (28-29, 29-30, 27-28) से हार गए। भारतीय तीरंदाज को 39वीं वरीयता दी गई थी, जबकि चीनी तीरंदाज रैंकिंग चरण में 26वें स्थान पर रहे थे।
आयरलैंड दौरे पर जाएगी श्रीलंका की महिला टीम
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महिला एशिया कप चैंपियन बनने के बाद श्रीलंका की महिला टीम 11 अगस्त से सफेद बॉल की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह दौरा दो मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
सफ़ेद बॉल क्रिकेट में धोनी की बराबरी पर हैं रोहित: रवि शास्त्री
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एमएम धोनी और रोहित शर्मा का जिक्र करते हुए कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों की समझ सफ़ेद बॉल क्रिकेट में लगभग एक जैसी है।
रेलवे में टीटीई से ओलंपिक पदक विजेता तक स्वप्निल कुसाले का प्रेरक सफर
चेटौरौक्स, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। स्वप्निल ने 590 के कुल स्कोर के साथ 7वें स्थान पर रहकर फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया था।
पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में भारत का खाता खाली
पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय धावक विकास सिंह 30वें और परमजीत सिंह बिष्ट 37वें स्थान पर रहे, जिससे भारत गुरुवार को यहां ट्रोकाडेरो में पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में एक भी पदक नहीं जीत सका।
प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ निखत जरीन का अभियान हुआ समाप्त
पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में एक निखत जरीन का अभियान प्री-क्वार्टर फाइनल तक ही रहा। गुरुवार को महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में सर्व-सम्मत निर्णय से उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा।








