स्नेह राणा, हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड के बीच भारतीय महिला टीम की शानदार जीत...

चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से मात दे दी है। इस मैच में भारत की दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाए। स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच को लाइव स्ट्रीमिंग पर रिकॉर्ड 5.3 करोड़...

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच ने व्यूअरशिप के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। कांटे की टक्कर का यह मैच बारबाडोस में खेला गया था। भारत ने मैच को जीतकर 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया।

आईसीसी ट्रॉफी जीतकर रोहित ने अपना सबसे बड़ा सपना पूरा किया : लालचंद राजपूत

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया टी20 विश्व चैंपियन बन चुकी है। 29 जून, 2024 लोगों को हमेशा याद रहेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत के 13 साल के सूखे को खत्म किया था।

टी20 विश्व कप में विराट कोहली की बेजोड़ पारियां

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर को शानदार तरीके से विदाई दी है। कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 से 2024 तक खेले गए 35 टी20 विश्व कप मैचों की 33 पारियों में 1,292 रन बनाए हैं।

चेन्नई में भारतीय महिला टीम ने लहराया परचम, द. अफ्रीका को 10 विकेट से...

चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने का जश्न अभी थमा नहीं है, दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इस खुशी को डबल कर दिया। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से सोमवार को शानदार जीत दर्ज की।

पीटी उषा ने एशियन गेम्स में योग को शामिल करने के लिए ओसीए को...

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियन गेम्स के कार्यक्रम में योग को शामिल करने के उनके प्रस्ताव पर सहमति जताने के लिए एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) को धन्यवाद दिया है।

पीवी सिंधु ने चीन के 17 साल के युवा शटलर के निधन पर जताया...

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान चीन का 17 वर्षीय शटलर झांग झी जाई कोर्ट में गिर गया जिसके बाद उसका निधन हो गया।

रोहित और विराट के एक साथ संन्यास लेने से स्तब्ध था : शमी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इन दिग्गजों के एक साथ संन्यास लेने के फैसले से न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी स्तब्ध हैं।

द्रविड़ के उत्तराधिकारी की घोषणा जल्द, जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस होंगे कोच : बीसीसीआई

ब्रिजटाउन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजरेगी। बीसीसीआई ने बताया है कि भारतीय टीम का नया कोच और टी20 में नया कप्तान कौन होगा, इसका ऐलान जल्द किया जाएगा।

बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम तूफान बेरिल के कारण टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। टीम को सोमवार को यानी आज न्यूयॉर्क और फिर भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है।

खरी बात