लखनऊ से होगी बेंगलुरु की टक्कर, 21 वर्षीय मंयक पर रहेगी नजर
बेंगलुरु, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मंगलवार को आईपीएल 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की मेजबानी करेगी। एक तरफ जहां आरसीबी अपनी जीत की लय को कायम रखना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पर सबकी नजरें होंगी।
आईपीएल 2024 : रियान पराग के नाबाद 54 रन, शानदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स...
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 14वें मैच में रियान पराग के लगातार अर्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 गेंद बाकी रहते छह विकेट से हरा दिया।
कोहली अच्छा खेल रहे हैं, मीम्स के आधार पर नहीं होता चयन : बीसीसीआई...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। विराट कोहली आईपीएल 2024 में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। मौजूदा सीजन में तीन मैचों में 181 रन के साथ विराट बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं।
एटीपी रैंकिंग इतिहास में सबसे उम्रदराज नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाले हैं जोकोविच
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया के 36 साल और 321 दिन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इस सप्ताह के अंत तक एटीपी रैंकिंग इतिहास में सबसे उम्रदराज नंबर 1 के रूप में स्विस दिग्गज रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
टेनिस स्टार सुमित नागल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने एटीपी 250 माराकेच से पहले एटीपी रैंकिंग में दो स्थान आगे बढ़ने के साथ सोमवार को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 95वीं रैंकिंग हासिल की।
धोनी अपनी बैटिंग लाइनअप में बदलाव नहीं करेंगे : क्लार्क
विशाखापत्तनम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि आईपीएल 2024 में सीएसके के आगामी मैचों में एमएस धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते नहीं दिखेंगे।
विवाद खत्म करने के लिए शाहीन अफरीदी से मिलेंगे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी
इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से मुलाकात करेंगे, जिसका मुख्य मकसद टीम में चल रहे विवाद को खत्म करना है।
जो पंत से प्रेरित नहीं, वो सच्चा इंसान नहीं : वॉटसन
विशाखापत्तनम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। साथ ही उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन सीएसके को 20 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की।
हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 सदस्यीय दल का किया ऐलान
बेंगलुरु, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 60 सदस्यीय महिला दल की घोषणा की, जो 1 से 7 अप्रैल तक होने वाले ट्रायल कैंप के लिए साई, बेंगलुरु में रिपोर्ट करेगी।
मुझे विश्वास था, चाहे कुछ भी हो मैदान पर वापस लौटना है : पंत
विशाखापत्तनम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। साथ ही उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन सीएसके को 20 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की।










