महिला एफआईएच प्रो लीग : पांच महीने बाद एक्शन में वापसी कर चीन ने...
भुवनेश्वर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के कलिंगा स्टेडियम में रविवार को पूर्व ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी खिलाडि़यों ने पांच महीने के ब्रेक के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निराशाजनक वापसी की। महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीजन 2023-24 के दूसरे दिन वह चीन से 3-0 से हार गई।
एफआईएच प्रो लीग : भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड से 1-3 से हारी
भुवनेश्वर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में रविवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड से 1-3 से हार गई। नीदरलैंड की यिब्बी जानसन (3', 34') और फे वैन डेर एल्स्ट (21') ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। भारत के लिए एकमात्र गोल नवनीत कौर (9') ने किया।
शानदार जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचा ओडिशा एफसी
भुवनेश्वर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। खिताब के दावेदार ओडिशा एफसी ने रविवार को कैपिटल फुटबॉल एरेना में भारतीय महिला फुटबॉल लीग (आईडब्ल्यूएल) में अपने शहर के साथी स्पोर्ट्स ओडिशा को 3-1 से हराकर बड़ी आसानी से तीन अंक हासिल किए।
दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाजी पर कुक ने कहा, ‘बैजबॉल का डर लगभग...
विशाखापत्तनम, 4 फरवरी (आईएएनएस) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एलिस्टेयर कुक का मानना है कि भारत बैजबॉल के डर के कारण अपनी दूसरी पारी के अंत में सतर्क हो गया था। तीसरे दिन, भारत अपनी दूसरी पारी में 211-4 पर आराम से था, जिसमें शुभमन गिल ने अपना तीसरा टेस्ट शतक बनाया।
नीदरलैंड की पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर पहुंची
भुवनेश्वर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की नंबर 1 नीदरलैंड की पुरुष हॉकी टीम भारत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के महत्वपूर्ण मैचों से पहले रविवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंची।
अवनि 10वें स्थान पर रही, चीनी ताइपे की चुन-वेई ने महिला एमेच्योर एशिया-प्रशांत खिताब...
पटाया (थाईलैंड), 4 फरवरी (आईएएनएस) दुनिया की शीर्ष 50 में शामिल भारत की एकमात्र खिलाड़ी अवनी प्रशांत रविवार को यहां महिला एमेच्योर एशिया-पैसिफिक (डब्ल्यूएएपी) चैंपियनशिप समाप्त होने के साथ 10वें स्थान पर रहीं। अवनि ने 1-अंडर 71 का कार्ड खेला, जो उसका लगातार चौथा अंडर-पार राउंड था। उनका 68-69-71 के साथ कुल स्कोर 9-अंडर 279 रहा और वह 10वें स्थान पर रहीं।
पंजाब सीएम ने 11 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
चंडीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को उन 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्होंने 40 साल बाद हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीता था और क्रिकेट और शॉट पुट के क्षेत्र में नाम रोशन किया था।
पीटी उषा को एसजेएफआई और डीएसजेए ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस) महान धाविका और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को रविवार को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) और दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीएसजेए) द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
द.अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर विलियमसन ने टेस्ट शतकों की सूची में कोहली, ब्रैडमैन...
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 4 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
गिल का शतक, भारत 255 रन पर सिमटा, इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य
विशाखापत्तनम, 4 फरवरी (आईएएनएस)। शुभमन गिल (104) के तीसरे टेस्ट शतक और अक्षर पटेल (45) तथा रविचंद्रन अश्विन (29) के कुछ महत्वपूर्ण योगदान के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 399 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है, जबकि उनकी दूसरी पारी तीसरे दिन रविवार को 255 रन पर सिमट गई थी।











