खेलो इंडिया के एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खेलो इंडिया के पदक विजेता खिलाड़ी अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे जो खेलों को व्यवहार्य करियर विकल्प में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

एआईएफएफ प्रमुख ने नीलांजन भट्टाचार्य द्वारा लगाए गए ‘आरोपों’ पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) और नीलांजन भट्टाचार्य के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब हाल के दिनों में अपने खिलाफ लगाए गए विभिन्न आरोपों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार रात सभी सदस्य संघों के अध्यक्षों/सचिवों को एक मेल भेजा।

जेमिमा रोड्रिग्स ने विराट कोहली के प्रभाव को स्वीकार किया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस) मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 33 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रोड्रिग्स ने खुद पर विराट कोहली के प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा है कि टी20 मैच में उनकी प्रभावी पारी उनकी अच्छी टाइमिंग और गैप ढूंढने की सटीक क्षमता के कारण थी।

मुंबई जल्द अपनी फील्डिंग में सुधार करेगी : झूलन गोस्वामी

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को मंगलवार को मुंबई की टीम ने शुरुआती जीवनदान दिया। इतना ही नहीं मुंबई का इस मुकाबले में फील्डिंग स्तर काफी कमजोर नजर आया।

निशांत की विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में विजयी शुरुआत, शिव थापा हारे

बस्टो अर्सिज़ियो (इटली), 6 मार्च (आईएएनएस) विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव (71 किग्रा) ने ब्रिटिश मुक्केबाज लुईस रिचर्डसन के खिलाफ 3-1 की रोमांचक जीत के साथ पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की जबकि छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा।

शबनीम इस्माइल ने फेंकी महिला क्रिकेट इत‍िहास की सबसे तेज गेंद

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया।

महिला प्रीमियर लीग 2024 : जेस के 3 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स...

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के मैच में बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन के तीन विकेट की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया।

आईपीएल को हम भी उतना ही पसंद करते हैं जितना प्रशंसक करते हैं :...

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस) भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 से पहले कहा है कि "आईपीएल एक भावना है, और हम इसे उतना ही पसंद करते हैं जितना प्रशंसक करते हैं"।

संतोष ट्रॉफी: मणिपुर ने असम को 7-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), 5 मार्च (आईएएनएस) वांगखइमयुम सदानंद सिंह के तीन गोल की मदद से पूर्व चैंपियन मणिपुर ने गोल्डन जुबली स्टेडियम में संतोष ट्रॉफी के लिए 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में असम को मंगलवार को यहां 7-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: अनुराग ठाकुर

बिलासपुर, 5 मार्च (आईएएनएस) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए मंगलवार को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया।

खरी बात