एआईएफएफ में हो रही घटनाओं से दुखी हूं : शाजी प्रभाकरन

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। यह मामला तब शुरू हुआ था, जब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण को पिछले साल नंवबर में विश्वासघात करने के कारण टर्मिनेट कर दिया था।

केएल राहुल लंदन से भारत लौटे, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इस बीच बताया गया है कि राहुल मेडिकल चेकअप के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं।

लाबुशेन के खराब फॉर्म पर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘चिंता की बात नहीं’

वेलिंगटन, 4 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन, इस मुश्किल समय में उन्हें टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का साथ मिला। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम में नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में मार्नस लाबुशेन के खराब प्रदर्शन को लेकर कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी ने फरवरी 2024, प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इस लिस्ट में भारत के इन-फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसांका का नाम शामिल है।

युवराज और हरभजन के बीच भिड़ंत के साथ लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी की होगी शुरुआत

कैंडी, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह 8 मार्च से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के पहले मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो को मिला जो रूट का समर्थन

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड का हाल इन दिनों अच्छा नहीं है। टीम इंडिया के खिलाफ जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने के बाद इंग्लिश टीम को लगातार तीन हार मिली और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पिछड़ गई।

दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ने कहा, ‘हमारा टॉप-6 सबसे बेस्ट’

बेंगलुरु, 4 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान मेग लैनिंग ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनका बल्ला खामोश नहीं हुआ है। भारत में खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग में मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी कर रही हैं, जहां वो बल्ले और अपनी कप्तानी दोनों से धूम मचा रही हैं।

चिली ओपन: फाइनल मुकाबले में सेबेस्टियन बेज ने एलेजांद्रो को हराया

सैंटियागो, 4 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज ने चिली के एलेजांद्रो टेबिलो को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर चिली ओपन, एटीपी 250 इवेंट और अपने करियर का छठा और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।

सीएसके का मैच विनर प्लेयर आधे सीजन से हुआ बाहर

क्राइस्टचर्च, 4 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 के आगाज में अब चंद हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को करारा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर डेवोन कॉनवे आधे से ज्यादा सीजन तक टीम से बाहर हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान बने पैट कमिंस

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। टीम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

खरी बात