Friday, March 13, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल Page 1671

खेल

पीसीबी ने हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध समाप्त किया, विदेशी लीग खेलने के लिए...

कराची, 15 फरवरी (आईएएनएस) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल होने से इनकार करने के बाद तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का 1 दिसंबर, 2023 से होने वाला केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त, रउफ को 30 जून, 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने से रोक दिया है।

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष चीन से 2-3 से हारे

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने चीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गुरुवार को मलेशिया के सेलांगोर में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के ग्रुप ए मुकाबले में 2-3 से हार गई।

केरला ब्लास्टर्स और चेन्नइयन एफसी के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग

चेन्नई, 15 फरवरी (आईएएनएस) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 की दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्विता चरम पर होगी, जब चेन्नइयन एफसी शुक्रवार, 16 फरवरी को शाम 7:30 बजे अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेगी।

सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

राजकोट, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने गुरुवार को डेब्यू मैच में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। सरफराज ने निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के लिए 48 गेंदें लीं।

एशिया कप में हार के बाद नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारत 117वें स्थान पर...

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस) एएफसी एशिया कप में हार के बाद भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम नवीनतम फीफा रैंकिंग में 117वें स्थान पर गिर गई। पिछले महीने दोहा में महाद्वीपीय टूर्नामेंट के पहले दौर में टीम के बाहर होने के बाद, गुरुवार को जारी फीफा पुरुष विश्व रैंकिंग के नवीनतम संस्करण में भारत 102 से 15 स्थान फिसल गया।

यूएई टी10: क्लब क्रिकेटर रिजवान पर लगा साढ़े 17 साल का बैन

दुबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूएई में एक टी10 लीग में खेलते समय भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के लिए यूके स्थित क्लब क्रिकेटर रिजवान जावेद पर साढ़े 17 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रिज़वान जावेद को प्रतिभागियों के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के पांच अलग-अलग उल्लंघनों का दोषी पाया गया है।

रोहित शर्मा ने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया: कैफ

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को 'मुंह तोड़ जवाब' दिया है।

रोहित और जडेजा के शतक, भारत मजबूत (लीड)

राजकोट, 15 फरवरी (आईएएनएस) कप्तान रोहित शर्मा (131) और आलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 110) के शानदार शतकों और सरफराज खान के पदार्पण मैच में 62 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरूवार को स्टंप्स तक पांच विकेट पर 326 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

रोहित और जडेजा के शतक, भारत मजबूत

राजकोट, 15 फरवरी (आईएएनएस) कप्तान रोहित शर्मा (131) और आलराउंडर रवींद्र जडेजा(नाबाद 110) के शानदार शतकों और सरफराज खान के पदार्पण मैच में 62 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरूवार को स्टंप्स तक पांच विकेट पर 326 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

हम ड्रेसिंग रूम में ‘बैजबॉल’ के बारे में चर्चा नहीं करते: जायसवाल

राजकोट, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम मौजूदा पांच मैचों की श्रृंखला के दौरान ड्रेसिंग रूम में इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट खेलने की 'बैजबॉल' शैली के बारे में चर्चा नहीं करती है।

खरी बात