यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना क्वार्टर फाइनल में, नाओमी ओसाका बाहर

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (आईएएनएस)। एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रायबाकिना ने पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। एलेना रायबाकिना का क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन से मुकाबला होगा।

तूलिका मान: व्यस्त रहने के लिए जूडो खेलना शुरू किया, कॉमनवेल्थ में देश को...

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। भारतीय टीम ने 2 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 3 पदक इस खेल में अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब देश को जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक मिला। स्वर्ण पदक मिलना इस बात का सबूत है जूडो में भारतीय खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत उपस्थिति हो रही है। तूलिका मान का नाम इसमें अहम है।

मार्क चैपमैन: बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट...

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ कैजुअल अनुबंध का विकल्प देता है। कई दिग्गज खिलाड़ी इस अनुबंध तहत हैं, और इसमें अगला नाम दिग्गज ऑलराउंडर मार्क चैपमैन का है। चैपमैन ने बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में जाने का फैसला किया है।

लद्दाख में ‘एनआईएमएएस’ का कारनामा, 23 दिनों में 20 अविजित चोटियों पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस), दिरांग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लद्दाख में 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 अविजित चोटियों पर सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा किया। टीम ने सिर्फ 23 दिनों में इन 20 चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विमेंस एशिया कप: नाशरा ने 7 रन देकर चटकाए 6 विकेट, हांगकांग को 72...

दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को 'विमेंस एशिया कप 2026' के 11वें मुकाबले में हांगकांग, चीन के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए नाशरा संधू ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वह पाकिस्तान के लिए किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 'विकेटों का छक्का 'लगाने वाली पहली महिला बन गई हैं।

‘कोई अतिरिक्त दबाव नहीं’: एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। चीन मास्टर्स जीतने के बाद, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियन गेम्स से पहले मिले 10 दिनों के समय का पूरा फायदा उठाने पर ध्यान दे रहे हैं। मौजूदा चैंपियन होने के नाते इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने के बावजूद, इस जोड़ी का कहना है कि उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मरम्मत का काम जारी, नहीं खेले जा सकेंगे विमेंस चैंपियंस...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से यह स्टेडियम विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मुकाबलों की मेजबानी नहीं कर सकेगा। यह टूर्नामेंट अगले साल 14 से 28 फरवरी के बीच भारत में खेला जाएगा।

‘चाइना मास्टर्स’ के बाद ‘एशियन गेम्स’ पर निगाहें, चिराग शेट्टी ने बताया क्या है...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सात्विकसाई रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को 'बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स' में चीन की जोड़ी को मात देकर मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। अब इस भारतीय जोड़ी की निगाहें 'एशियन गेम्स 2026' पर हैं, जहां चिराग-सात्विक अपनी स्वर्णिम सफलता दोहराने उतरेंगे।

सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: सीआरपीएफ की 10-0 से बड़ी जीत, एसएससीबी और कैग के...

हैदराबाद, 7 सितंबर (आईएएनएस)। छठी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को आठ मैच खेले गए। इनमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने डिफेंस अकाउंट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-0 से बड़ी जीत हासिल की।

‘मास्टर-ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर से आशीष शेलार की मुलाकात, भेंट की खास किताब

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ईएसजीएफ) के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार को विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'मास्टर-ब्लास्टर' को फेडरेशन की एक पुस्तक भी भेंट की।

खरी बात