टेनिस: करण सिंह ने जीता आईटीएफ एम15 बाली में सिंगल्स का खिताब
चंडीगढ़, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के करण सिंह ने आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का चौथा खिताब है, जो 2026 सीजन का तीसरा और सिंगल्स में दूसरा खिताब भी है।
शुभमन गिल: अंडर-19 वर्ल्ड कप में बिखेरा जलवा, फिर वनडे में दोहरा शतक लगाकर...
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार शुभमन गिल शानदार तकनीक, बेहतरीन टाइमिंग और धैर्य उनकी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। गिल की निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का महत्वपूर्ण सितारा बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, मिलर-क्विंटन की वापसी
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेंबा बावुमा की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक भी इस टीम का हिस्सा हैं।
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की काफू से मुलाकात, दिग्गज फुटबॉलर ने भेंट की...
कोलकाता, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और वर्ल्ड कप विजेता काफू ने सोमवार को नबन्ना में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शताद्रु दत्ता भी मौजूद थे।
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ‘तिहरा शतक’ चूके कप्तान ईशान, ईस्ट जोन ने पहली पारी में...
चेन्नई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर ईस्ट जोन का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति तक टीम 708 के स्कोर पर सिमट गई। इस पारी में ईस्ट जोन ने कुल 163 ओवरों का सामना किया।
नामीबिया के खिलाफ 9 सितंबर से वनडे सीरीज, ब्रीत्जके-बॉश की साउथ अफ्रीकी टीम में...
विंडहोक, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नामीबिया के खिलाफ 9-13 सितंबर के बीच खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके और तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है। लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और एंडील सिमेलेन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
विमेंस एशिया कप: शेफाली को इशारा करना पाकिस्तानी कप्तान को पड़ा भारी, आईसीसी ने...
दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ 'विमेंस एशिया कप 2026' का मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को एक और झटका लगा है। कप्तान को 'आईसीसी आचार संहिता' के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी: रैना और मोहंती होंगे ब्रांड एंबेसडर, जानिए...
भुवनेश्वर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी 20 से 29 सितंबर तक बाराबती स्टेडियम में खेली जाएगी, जिसके लिए सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें तय करते हुए 16 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट को कन्फर्म कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
इंग्लैंड में टेस्ट दौरे पर मचा हंगामे, पीसीबी ने अनुशासनात्मक जांच शुरू की
लाहौर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबलों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार संबंधी मुद्दों की जांच के लिए आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है।
दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन ने रचा इतिहास, 250 रनों की यादगार पारी खेलकर लगाई...
चेन्नई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों की यादगार पारी खेलकर इतिहास रच दिया है।
