Thursday, May 21, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल Page 22

खेल

एमपी प्रीमियर लीग का विस्तार, अब पुरुषों की 10 टीमों में होगी जंग, महिलाओं...

भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2026 इस सीजन में और भी रोमांचक होने जा रहा है। इस नए सीजन में पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं में कुल 5 नई टीमों को जोड़ा गया है। पुरुषों के टूर्नामेंट में अब 7 के बजाय 10 फ्रेंचाइजी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

एआईएफएफ जूनियर लीग: शूटआउट में मिनर्वा एकेडमी को शिकस्त देकर पंजाब एफसी ने बचाया...

बंबोलिम (गोवा), 14 मई (आईएएनएस)। पंजाब एफसी ने मिनर्वा एकेडमी एफसी के खिलाफ 5-3 से रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट जीत हासिल करके अपना एआईएफएफ जूनियर लीग का खिताब बचा लिया। मैच का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर रहा था।

पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में...

धर्मशाला, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इतिहास रच दिया है। पीबीकेएस दो अलग-अलग सीजन में 8 बार 'दोहरा शतक' बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। इस टीम ने साल 2025 में भी 8 मुकाबलों में इस आंकड़े को छुआ था।

आईपीएल 2026: प्रभसिमरन का अर्धशतक, पीबीकेएस ने एमआई को दिया 201 रन का लक्ष्य

धर्मशाला, 14 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 201 रन का टारगेट दिया है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचना है।

नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: अभय-वेलवन, राहुल-सूरज सेमीफाइनल में पहुंचे

चेन्नई, 14 मई (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने तीसरी नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुषों के डबल्स इवेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। गुरुवार को चेन्नई में इंडियन स्क्वैश एकेडमी में खेले गए मैच में, उन्होंने सीधे गेम्स में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में जाकिर हसन को...

ढाका, 14 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। ओपनर शदमन इस्लाम मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान सीने में लगी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

एमआई में अब भी काफी जोश, हम यहां जीतने आए हैं: कॉर्बिन बॉश

धर्मशाला, 14 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने कहा है कि 5 बार की चैंपियन टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अपने अभियान का मजबूती से अंत करने के लिए अब भी दृढ़ संकल्प है, भले ही वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए हों। बॉश का कहना है कि पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है।

आईपीएल 2026: विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अंडर-15 वर्ग में 7 गोल्ड के साथ भारत की बेटियां ‘नंबर-1’

ताशकंद, 14 मई (आईएएनएस)। भारत ने एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 27 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत अंडर-15 लड़कियों की मेडल टैली में टॉप पर रहा।

निखत जरीन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुईं

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दो बार की विश्व चैंपियनशिप निखत जरीन ग्लासगो में होने वाले अगले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं।

खरी बात