विकेट में गेंदबाजों के लिए मदद होनी चाहिए, वरना बॉलिंग मशीन ही लगा देनी...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची में शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 250 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करते हुए इतिहास रचा। कैरेबियाई टीम के आसानी से लक्ष्य तक पहुंचने के बाद स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए लगातार आसान होती परिस्थितियों पर चिंता जताई है।
शंघाई मास्टर्स: जोडर-फेलिक्स ने बनाई तीसरे दौर में जगह, शानदार वापसी कर दर्ज की...
शंघाई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। राफेल जोडर और फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने शनिवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे राउंड के मुकाबलों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की और राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।
एक अदद ‘टेस्ट शतक’ के लिए मैट रेनेशॉ ने किया साढ़े 9 साल इंतजार,...
डरबन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनेशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया। रेनेशॉ ने मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में यह कारनामा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका करीब साढ़े नौ साल बाद शतक था।
आकाश चोपड़ा ने मयंक यादव की गेंदबाजी को सराहा, बोले-रफ्तार ही उनकी सबसे बड़ी...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि मयंक ने अपनी पुरानी तेज रफ्तार फिर से हासिल कर ली है और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
लिवरपूल के खिलाफ खेलना हमेशा खास, उम्मीद है फैंस एनफील्ड स्टेडियम में अच्छा समय...
मैनचेस्टर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को भरोसा है कि क्लब के फैंस एनफील्ड स्टेडियम में मैच का आनंद लेंगे। प्रीमियर लीग में सबसे आगे चल रही टीम रविवार को अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी लिवरपूल का सामना करने की तैयारी कर रही है। नॉर्वेजियन खिलाड़ी ने अपने साथियों से इस बड़े मुकाबले से पहले सकारात्मक और एकजुट रहने का आग्रह किया है।
हार्दिक पांड्या: टी20 विश्व कप 2024 का अनसंग हीरो
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्षमता को बहुत ही उच्चतम स्तर पर देखा जाता है। हार्दिक अपनी गेंद और बल्ले के साथ-साथ अपने क्षेत्ररक्षण के दम पर भी भारत को मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक के टक्कर का तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मिलना मुश्किल है।
आईपीएल 2027 में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम नहीं हटाया जाना चाहिए, यह समझदारी वाला फैसला...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बैटिंग कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक चाहते हैं कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कम से कम आईपीएल 2027 तक बना रहे। उनका कहना है कि आईपीएल साइकिल के बीच में इस विवादित नियम को हटाना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा।
बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमटी, अफगानिस्तान के लिए सलीम ने झटके...
अबु धाबी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। शेख जाएद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी शनिवार (दूसरे दिन) पहले सेशन में 346 रन पर सिमट गई।
‘यह बस हालात के हिसाब से खेलने की बात थी’, टेस्ट के पहले दिन...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी नाबाद पारी का सबसे बड़ा आधार मैच की परिस्थितियों को सही ढंग से समझना और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना था। उन्होंने किंग्समीड में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन टॉप-ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद टीम को संभालने में मदद की।
शंघाई मास्टर्स: डेनियल मेदवेदेव ने स्ट्रफ को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई
शंघाई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। डेनियल मेदवेदेव ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।
