डब्ल्यूबीबीएल सीजन 12: एडिलेड स्ट्राइकर्स में लौटीं सोफी एक्लेस्टोन, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड?

एडिलेड, 10 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन 12 के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स में वापसी करेंगी। 27 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर ने पिछले सीजन में स्ट्राइकर्स के लिए डेब्यू किया था और वह एक बार फिर टीम की बॉलिंग लाइन-अप में अनुभव और गुणवत्ता जोड़ेंगी।

एशियन गेम्स में भारत की सफलता का राज, इन खेलों ने दिलाई सबसे बड़ी...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चार साल में एक बार आयोजित होने वाले 'एशियन गेम्स' की शुरुआत साल 1951 में हुई थी, जिसका पहला संस्करण भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। भारत ने अब तक दो बार (साल 1951 और 1982) में इन खेलों की मेजबानी की है।

दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने पर सौरव गांगुली ने ईस्ट जोन को दी बधाई,...

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने पर कप्तान ईशान किशन और ईस्ट जोन को बधाई दी है। उन्होंने टीम के बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट जीतने के सफर और बंगाल के खिलाड़ियों के योगदान की तारीफ की।

साउथ जोन के कप्तान तिलक ने गेंदबाजों को ठहराया हार के लिए जिम्मेदार, बोले-...

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ जोन का दलीप ट्रॉफी के खिताब को जीतने का सपना साकार नहीं हो सका। ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर ली 372 रनों की विशाल बढ़त के बूते खिताब को अपने नाम किया। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने हार के लिए खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

24 सितंबर से शुरू होगा फीफा आसियान कप, कुल 14 टीमें लेंगी हिस्सा

जकार्ता, 10 सितंबर (आईएएनएस)। फीफा ने गुरुवार को घोषणा की है कि पहला फीफा आसियान कप कप 24 सितंबर से शुरू होगा। इस नए इंटरनेशनल टूर्नामेंट के प्रीमियर डिवीजन के पहले दिन बांग्लादेश का मुकाबला मलेशिया से होगा और मेजबान इंडोनेशिया सिंगापुर से भिड़ेगा।

एशियन गेम्स: स्क्वैश के लिए ड्रॉ जारी, डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होगा, जिसके लिए स्क्वैश में सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम स्क्वैश इवेंट्स के लिए ड्रॉ और सीडिंग की घोषणा कर दी गई है। इसमें भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड है, जबकि महिला टीम को तीसरी सीडिंग मिली है।

‘एक ग्रुप के तौर पर हमने यह खिताब जीता है’, ईस्ट जोन को चैंपियन...

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

सरे काउंटी क्रिकेट क्लब का साथ छोड़ेंगे जोश ब्लेक, बोले-खेल में अपने भविष्य को...

लंदन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरे क्लब ने गुरुवार को बताया कि जोश ब्लेक 2026 सीजन के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने किसी दूसरी काउंटी टीम के साथ कई वर्षों का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

जन्मतिथि विशेष: भारतीय क्रिकेट का पहला शतक, टेस्ट सीरीज में पहली जीत, लाला अमरनाथ...

10 सितंबर, नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय की सबसे मजबूत और लोकप्रिय टीम है। टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचने के लिए एक लंबे और संघर्षपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा है और इसमें कई क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है। भारतीय क्रिकेट को मजबूती देने में जिन क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम महत्वपूर्ण है।

ईस्ट जोन के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा, ईशान किशन की कप्तानी...

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

खरी बात