पार्टी और मौज-मस्ती के सवाल को लेकर पत्रकार पर भड़कीं सबालेंका, प्रेस कॉन्फ्रेंस में...

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन में दूसरे राउंड की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट से पहले की अपनी गतिविधियों के बारे में पूछे गए सवाल पर एक पत्रकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पीएम मोदी ने हॉकी विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए बेल्जियम के प्रधानमंत्री...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार्ट डी वेवर के नेतृत्व वाली बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल के साथ हैदराबाद हाउस में गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष डी वेवर को हॉकी विश्व कप 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

भविष्य में कुछ लंबे ब्रेक लूंगा, व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए हर टूर्नामेंट खेलना...

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने कहा है कि टेनिस का कैलेंडर अब इतना व्यस्त हो गया है कि खिलाड़ियों के लिए हर बड़े टूर्नामेंट में लगातार खेलना आसान नहीं रहा है। उनका मानना है कि अगर खिलाड़ी बिना ब्रेक लिए लगातार खेलते रहें, तो थकान बढ़ सकती है और चोट लगने का खतरा भी रहता है।

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। एमएस धोनी सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे। उन्होंने लीग से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सीएसके के लिए आईपीएल 2027 में धोनी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने कहा है कि एमएस धोनी खुद को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर नहीं देखते हैं।

विमेंस बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स ने सोफिया डंकले के साथ एक साल का...

सिडनी, 3 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज सोफिया डंकले ने विमेंस बिग बैश लीग-12 के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया है। 28 साल की बल्लेबाज 'द हंड्रेड' में ट्रेंट रॉकेट्स के साथ सफलता के बाद ऑस्ट्रेलिया आएंगी। ट्रेंट रॉकेट्स में डंकले के साथ ऑस्ट्रेलियाई स्टार एश्ले गार्डनर भी शामिल थीं।

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए:...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाया है।

चाइना मास्टर्स: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दांबी श्रीकांत, महिला एकल में भारत की चुनौती...

शेन्जेन, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के विक्टर लाई को हराया। पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी श्रीकांत ने शेन्जेन एरिना में पिछले दो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।

यूएस ओपन: लिंडा नोस्कोवा ने लैनलाना तारारुडी को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर...

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। विंबलडन चैंपियन और नंबर 6 सीड लिंडा नोस्कोवा ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में थाईलैंड की लैनलाना तारारुडी को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के तीसरे राउंड में जगह बना ली।

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह...

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2026 के पुरुष एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। तीसरा यूएस ओपन जीतने की कोशिश कर रहे अल्काराज ने जैमे फारिया को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। अल्काराज की जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्होंने पहला सेट गंवा दिया था।

यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने पोलिना इयात्सेंको को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सबालेंका ने रूस की पोलिना इयात्सेंको को 6-1, 6-1 से हराया।

खरी बात