फ्रेंच ओपन वाली सफलता यूएस ओपन में दोहराना चाहता हूं: एलेक्जेंडर ज्वेरेव
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। यूएस ओपन 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नोवाक जोकोविच का पहले राउंड से बाहर होना अब तक की सबसे बड़ी खबर है। जानिक सिनर के इंजरी की वजह से टूर्नामेंट के बाहर रहने और जोकोविच के बाहर होने से स्पेन के कार्लोस अल्काराज और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच एकल का खिताबी मुकाबला होने की प्रबल संभावना बन गई है।
आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें सीजन की शानदार शुरुआत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आर्सेनल के लिए शुरुआती कुछ मैच सकारात्मक रहे हैं।
सीपीएल 2026: हसन नवाज का अर्धशतक, एंटिगुआ ने त्रिनबागो को 8 रन से हराया
त्रिनिदाद और टोबैगो, 3 सितंबर (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 24वें मैच में एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया। एंटिगुआ की जीत में हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।
जन्मतिथि विशेष: दो घटनाएं जिसने किरण मोरे को एक क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियां दिलाई
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। किरण मोरे भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। मोरे विकेट के पीछे अपनी चुस्त और फुर्तीली विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते थे। लेकिन, दो घटनाओं ने किरण मोरे को एक क्रिकेटर से ज्यादा चर्चा दिलाई है।
यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला
न्यूयॉर्क, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नंबर 3 सीड जेसिका पेगुला ने बुधवार को यूएस ओपन में शानदार और दबदबे वाला खेल दिखाते हुए अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया केनिन को हराकर महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बनाई। न्यूयॉर्क में लगातार सातवें साल वह इस स्टेज तक पहुंची हैं।
चाइना मास्टर्स: सात्विक/चिराग और श्रीकांत ने भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं; सेन ‘राउंड-ऑफ-32’ में...
शेनझेन (चीन), 2 सितंबर (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ चाइना मास्टर्स में बुधवार को सिंगल्स स्टार किदांबी श्रीकांत और पुरुषों की टॉप डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत की उम्मीदें बनाए रखीं, जबकि लक्ष्य सेन बुधवार को शेनझेन एरिना में राउंड-ऑफ-32 के मैचों में बाहर हो गए।
विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने...
दुबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को विमेंस एशिया कप 2026 के छठे मुकाबले मे इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में अट्टापट्टू ने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें अंतिम गेंदों पर हैट्रिक भी शामिल रही।
विमेंस डीपीएल: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हराकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी...
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से मात दी।
एशियन गेम्स: बांग्लादेश की पुरुष टी20 टीम में शांतो और महमूद की वापसी
ढाका, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
पुलिस जांच के दायरे में ब्राइडन कार्स, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट से बाहर
बर्मिंघम, 2 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में 9 सितंबर से तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है। डर्बी में गिरफ्तारी के बाद कार्स अभी भी पुलिस जांच के दायरे में हैं।
