फुटबॉल प्रीमियर लीग: टॉटेनहम हॉटस्पर और लीड्स यूनाइटेड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ...
लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। फुटबॉल प्रीमियर लीग में टॉटेनहम हॉटस्पर और लीड्स यूनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ के साथ ही टॉटेनहम 38 अंकों के साथ 17वें नंबर पर आ गया है। वहीं, लीड्स यूनाइटेड 14वें स्थान पर है।
ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच
मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।
‘मैं 100 प्रतिशत बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हूं’, धमाकेदार प्रदर्शन के बाद बोले माधव...
धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। डीसी की इस जीत में 22 वर्षीय खिलाड़ी माधव तिवारी ने अहम रोल अदा किया। माधव ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, उम्मीद है हम इसी लय को बरकरार रखेंगे:...
धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। जीत के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि डीसी जीत की इस लय को आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखने में सफल रहेगी।
‘गेंदबाज सही लाइन-लेंथ पर बॉलिंग नहीं कर सके’, लगातार चौथी हार पर बोले कप्तान...
धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार चौथी हार से पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे।
आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के...
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। डीसी की तरफ से इस मुकाबले में सिर्फ 9 रन बनाने के बावजूद केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए हैं। राहुल इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे...
धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। जीत के साथ ही डीसी ने अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाई है और अब टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। डीसी के अब 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट हो गए हैं।
अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे...
धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य को डीसी ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बंगाल टी20 लीग: मीता पॉल महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी, पुरुषों में शाहबाज ‘अव्वल’
कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। बंगाल टी20 लीग में फ्रेंचाइजियों ने पुरुष और महिला टीमों पर करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में मीता पॉल (3 लाख रुपए) महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं, जबकि शाहबाज अहमद (12.20 लाख रुपए) पुरुषों में सबसे महंगे रहे। 2026 सीजन से पहले, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऑक्शन पूल में से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।
आईपीएल 2026: अक्षर-मिलर के तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट...
धर्मशाला, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। यह दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में दूसरा सबसे सफल रन चेज रहा।

