Sunday, April 5, 2026
SGSU Advertisement

खेल

पीएसए प्लैटिनम इवेंट: अभय आगे बढ़े, अनाहत एल गौना स्क्वैश से बाहर

एल गौना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के एल गौना में खेले जा रहे प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) प्लैटिनम इवेंट में अभय सिंह ने मिस्र के दुनिया के नंबर 13 खिलाड़ी एली अबू एलीनेन को 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से हराया।

टॉमी पॉल ने टियाफो को हराकर पहले एटीपी टूर क्ले फाइनल में जगह बनाई

ह्यूसटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। टॉमी पॉल ने 5 अप्रैल को ह्यूस्टन में यूएस मेन्स क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में फ्रांसिस टियाफो को हराकर अपने पहले एटीपी टूर क्ले फाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-6(7) से जीत हासिल की।

मेसी और सुआरेज के गोल से इंटर मियामी ने ऑस्टिन एफसी के साथ 2-2...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटर मियामी सीएफ ने 5 अप्रैल को मियामी के बीचों-बीच बने अपने नए और आधुनिक स्टेडियम में ऐतिहासिक होम ओपनर खेला। इंटर मियामी का मुकाबला ऑस्टिन एफसी से था। मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

एफए कप: साउथेम्प्टन ने आर्सेनल को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित एफए कप का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़े उलटफेर का शिकार आर्सेनल हुए है। आर्सेनल जैसी दिग्गज टीम को साउथेम्प्टन ने हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेंट मैरी स्टेडियम में खेले गए एफए कप क्वार्टर फाइनल में साउथेम्प्टन ने आर्सेनल को 2-1 से हराया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल, तीन निदेशकों ने दिया इस्तीफा

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है।

आईपीएल 2026: ‘हम उसकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया’, ध्रुव जुरैल की तारीफ...

अहमदाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की। जीत के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की जमकर तारीफ की।

आईपीएल 2026: प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई ने जीत का श्रेय तुषार और...

अहमदाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हालांकि, रवि ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया।

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, आरआर-जीटी मैच के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। आरआर की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी।

सब-जूनियर महिला नेशनल हॉकी: चौथे दिन पुडुचेरी-केरल, चंडीगढ़, हिमाचल, तमिलनाडु और दिल्ली ने दर्ज...

रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। शनिवार को झारखंड के रांची में 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन, 'डिवीजन सी' में ले पुडुचेरी हॉकी और केरल हॉकी ने जीत हासिल की, जबकि 'डिवीजन बी' में हॉकी हिमाचल, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और दिल्ली हॉकी ने अपने-अपने मैच जीते।

आईएसएल: ऋत्विक का आखिरी मिनट में गोल, जमशेदपुर एफसी और मोहन बागान एसजी का...

जमशेदपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए मैच 1-1 से ड्रॉ कराया। इस मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ऋत्विक कुमार दास ने स्टॉपेज-टाइम में एक शानदार हेडर लगाकर गोल किया।

खरी बात