फीफा वर्ल्ड कप 2026 : मेसी के रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने...

डलास, 23 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। मेसी ने दो गोल दागे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर 2-0 की जीत दिलाई। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने नॉकआउट दौर में भी जगह पक्की कर ली।

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी ने इतिहास रचा, सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल का रिकॉर्ड बनाया

डलास, 22 जून (आईएएनएस)। डलास स्टेडियम में सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-जे' मैच में अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया। यह फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का 17वां और 2026 संस्करण में चौथा गोल था।

सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप: कर्नाटक ने पुरुषों और महिलाओं के टीम टाइटल जीते, आर्यन-सान्वी...

अहमदाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। 79वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में कर्नाटक का दबदबा रहा। कर्नाटक ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के टीम टाइटल जीतकर 'डबल' पूरा किया और 334 प्वाइंट्स के साथ ओवरऑल स्विमिंग चैंपियन बना।

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई, 22 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर करियर में दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने मई 2021 में यह खिताब अपने नाम किया था।

भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

बेलफास्ट, 22 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट: 23 जून से 3 जुलाई के बीच बेंगलुरु में...

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई के बीच बेंगलुरु स्थित एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली में आयोजित किया जाएगा। एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएफसीबी) 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। यह फैसला 7-8 जून की घटनाओं की जांच के बाद सबूतों की कमी के कारण लिया गया है।

आखिर क्यों विंबलडन में खेलना सबसे मुश्किल है? समझिए ‘ग्रास कोर्ट’ का विज्ञान

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। 'विंबलडन' विश्व का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है। घास पर खेले जाने वाले इस इकलौते ग्रैंड स्लैम की शुरुआत साल 1877 में हुई थी।

चेन्नई बुल्स ने विमेंस रग्बी प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बनाई

हैदराबाद, 22 जून (आईएएनएस)। चेन्नई बुल्स ने पहली महिला रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। चैंटेल मिएल की कप्तानी में इस टीम ने 5 लीग मुकाबलों के बाद टेबल में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। चेन्नई बुल्स मंगलवार को गाचीबोवली स्टेडियम में फाइनल मैच खेलेगी।

खिलाड़ी को मां बनने या देश के लिए खेलने में से किसी एक विकल्प...

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटर्स की भलाई के लिए 'प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी के लिए गाइडलाइंस' जारी की हैं। ये गाइडलाइंस उन महिला क्रिकेटर्स के लिए हैं, जो परिवार शुरू करने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के अनुसार, ये पॉलिसी याद दिलाती है कि किसी भी खिलाड़ी को मां बनने या सबसे उच्च स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने में से किसी एक विकल्प को नहीं चुनना चाहिए।

खरी बात