आरसीबी को अगर दूसरी बार ट्रॉफी जीतनी है, तो सुयश पर भरोसा रखना होगा...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज आदित्य तारे का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सुयश शर्मा को लगातार सपोर्ट करते रहना होगा। सुयश का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ निराशाजनक रहा था।

आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ टॉस जीतकर केकेआर ने चुनी गेंदबाजी, विपराज-मुकेश की वापसी

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

एएफसी अंडर 17 एशियन कप : भारतीय महिला टीम ने लेबनान को 4-0 से...

सूजौ (चीन), 8 मई (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में एएफसी अंडर 17 महिला एशियन कप चीन 2026 के ग्रुप बी में लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 : सिमरनजीत कौर ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, दीपिका...

शंघाई, 8 मई (आईएएनएस)। भारत की सिमरनजीत कौर ने चीन के शंघाई में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह पहली बार है, जब सिमरनजीत किसी वर्ल्ड कप स्टेज के अंतिम चार में पहुंची हैं।

नजमुल-मोमिनुल की दमदार पारी, टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों का रहा दबदबा

ढाका, 8 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों का राज रहा। मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 301 रन बना लिए हैं।

सीएसके में कैसे हुई थी अश्विन की एंट्री? पूर्व स्पिनर ने साझा किया दिलचस्प...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। अश्विन ने बताया कि जब 2009 की नीलामी में सीएसके ने श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम में शामिल किया, तब उन्हें लगा था कि अब उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

आईपीएल की पारदर्शिता बनाए रखने और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए जल्द...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि गवर्निंग बॉडी सभी आईपीएल खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट के दौरान पारदर्शिता बेहतर करने और सुरक्षा इंतजाम को मजबूत करने के लिए कड़े नियम ला रही है।

प्रिंस यादव हर फॉर्मेट के गेंदबाज, जल्द भारतीय टीम के लिए डेब्यू करेंगे: अंबाती...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों को काफी प्रभावित किया है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में भी प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है।

आईसीसी: अप्रैल महीने की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार की दौर में वोल्वार्ड्ट, दुलानी और...

दुबई, 8 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट, श्रीलंका की बल्लेबाज इमेशा दुलानी और ब्राजील की ऑल-राउंडर लौरा कार्डोसा को अप्रैल महीने की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना निराशाजनक है: डेविड मिलर

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। डीसी क्या अपने प्लेइंग इलेवन में धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को जगह देगी, यह एक बड़ा सवाल है। मिलर पिछले 2 मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

खरी बात