चेन्नई बुल्स ने विमेंस रग्बी प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बनाई
हैदराबाद, 22 जून (आईएएनएस)। चेन्नई बुल्स ने पहली महिला रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। चैंटेल मिएल की कप्तानी में इस टीम ने 5 लीग मुकाबलों के बाद टेबल में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। चेन्नई बुल्स मंगलवार को गाचीबोवली स्टेडियम में फाइनल मैच खेलेगी।
खिलाड़ी को मां बनने या देश के लिए खेलने में से किसी एक विकल्प...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटर्स की भलाई के लिए 'प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी के लिए गाइडलाइंस' जारी की हैं। ये गाइडलाइंस उन महिला क्रिकेटर्स के लिए हैं, जो परिवार शुरू करने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के अनुसार, ये पॉलिसी याद दिलाती है कि किसी भी खिलाड़ी को मां बनने या सबसे उच्च स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने में से किसी एक विकल्प को नहीं चुनना चाहिए।
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: प्रीतम केंद्रे ने गोल्ड पर निशाना साधा, भारत ने कुल...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए पदक तालिका में चार और मेडल जोड़े। जर्मनी के सुहल में जारी इस प्रतियोगिता में भारत के प्रीतम केंद्रे ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस जूनियर इवेंट में शानदार और संयमित प्रदर्शन के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। यह इस चैंपियनशिप में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल था।
आंध्र प्रदेश: अनंतपुर में अंडर-19 टी20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन, 10 टीमें ले...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) ने सोमवार को अनंतपुर के आरडीटी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में तीसरी अंडर-19 टी20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जून तक अनंतपुर के आरडीटी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में 23 लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें ओवरऑल चैंपियन, रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी मिलेगी।
आईसीसी ने महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस...
दुबई, 22 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइंस महिला क्रिकेटर्स, मेंबर बोर्ड और मेडिकल स्टाफ को एक व्यवस्थित ढांचा देती हैं, ताकि बच्चे के जन्म के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने वाली खिलाड़ियों की मदद की जा सके।
पीके बनर्जी: महज 15 साल की उम्र में नौकरी, भूखे पेट मैच खेले, ओलंपिक...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रदीप कुमार बनर्जी का नाम देश के महान फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच में शुमार है, जिन्होंने एशियन गेम्स 1962 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित पीके बनर्जी भारतीय फुटबॉल के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।
पद्म पुरस्कार पाने वाले दिग्गज बोले, ‘यह हम सबके लिए गर्व की बात’
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।
गुजरात: वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी...
गांधीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी 'वर्ल्ड एथलेटिक्स' का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। बिड इवैल्यूएशन पैनल के चेयरमैन एंटी पिहलाकोस्की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
सैयद शाहिद हाकिम: पिता के नक्शे-कदमों पर चलकर बनाई फुटबॉल में पहचान, इंटरनेशनल रेफरी...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारत में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का जब भी जिक्र होता है, तो सैयद शाहिद हाकिम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वह 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा, बतौर कोच उन्होंने भारतीय फुटबॉल को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए, जिसके लिए उन्हें द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इंग्लैंड टीम पर लगा भारी जुर्माना, आईसीसी ने 12 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स भी काटे
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी गति से ओवर डालने के कारण आईसीसी ने इंग्लैंड टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 12 प्वाइंट्स भी काटे गए हैं।

