कुलदीप मैच विनर खिलाड़ी हैं, वह जल्द वापसी करेंगे: डेविड मिलर

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने आलोचनाओं का सामना कर रहे स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का बचाव किया है। मिलर का कहना है कि कुलदीप एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और टीम के लिए उनकी लगातार मौजूदगी बेहद जरूरी है।

भारतीय खेल का भविष्य एथलीटों, संघों और सरकारों के बीच मजबूत समन्वय पर निर्भर:...

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन कॉन्क्लेव 2026, अगले दशक में होने वाली बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए भारत की तैयारियों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

आईपीएल 2026 में क्यों संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स? इरफान पठान ने बताई वजह

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फॉर्म और मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।

आईपीएल: एलएसजी के सिर्फ 2 बल्लेबाज, जिन्होंने ‘पावरप्ले’ में लगाए अर्धशतक

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श प्रचंड फॉर्म में नजर आए। मार्श ने गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 58 रन कूटे। आईपीएल इतिहास में ऐसा चौथी बार है, जब एलएसजी की तरफ से किसी बल्लेबाज ने शुरुआती 6 ओवरों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसा कर सके हैं।

आईपीएल 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव को मिली खुशखबरी, पत्नी देविशा ने दिया बेटी...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव को बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज खिलाड़ी सूर्या की पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार को एक बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने साल 2016 में शादी की थी।

‘हम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे’, सेमीफाइनल में पीएसजी से मिली हार पर...

म्यूनिख, 7 मई (आईएएनएस)। एफसी बायर्न म्यूनिख को यूईएफए चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-5 से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया। इस हार के बाद बायर्न के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने गहरी निराशा जताई है।

‘लेवर कप 2026’ में ‘टीम वर्ल्ड’ की तरफ से खेलते नजर आएंगे बेन शेल्टन

लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। बेन शेल्टन ने 'लेवर कप 2026' में 'टीम वर्ल्ड' के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। मौजूदा 'वर्ल्ड नंबर-6' शेल्टन इस टूर्नामेंट में तीसरी बार खेलते नजर आएंगे। यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक 'द ओ2' में आयोजित होगी।

फैंस के विरोध के आगे झुका लिवरपूल, टिकट महंगे करने का बदला प्लान

लिवरपूल, 7 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने अपने फैंस के भारी विरोध के बाद टिकट की कीमतें बढ़ाने के फैसले में बड़ा बदलाव किया है। क्लब ने पहले अगले तीन सीजन में टिकट की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन समर्थकों के विरोध के बाद क्लब ने अपने कदम अब वापस पीछे खींच लिए हैं।

वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप: मिस्र में कड़ी चुनौती के लिए तैयार भारतीय चौकड़ी

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारत का चार सदस्यों वाला पुरुष दल शुक्रवार से मिस्र के गीजा में शुरू हो रही वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में अपनी मजबूत छाप छोड़ने की कोशिश करेगा। प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई अभय सिंह करेंगे। अभय के साथ वीर चोटरानी, ​​रमित टंडन और वेलावन सेंथिलकुमार भी चुनौती पेश करेंगे।

देवजीत सैकिया का खुलासा: कॉम्प्लिमेंट्री टिकटों की ज्यादा मांग के कारण बेंगलुरु से शिफ्ट...

गुवाहाटी, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल बेंगलुरु से बाहर ले जाने का फैसला कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) की तरफ से तय कोटे से कहीं ज्यादा मुफ्त टिकटों की मांग के कारण लेना पड़ा।

खरी बात